उत्तराखंड, देहरादून: प्रदेश में भाजपा महानगर देहरादून की ओर से विशाल युवा पद यात्रा की शुरुआत आगामी 24 दिसंबर से की जा रही है। भाजपा महानगर अध्यक्ष देहरादून सिद्धार्थ अग्रवाल व भाजपा युवा मोर्चा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष नेहा जोशी ने संयुक्त प्रेसवार्ता कर इसकी जानकारी दी। यात्रा की शुरुआत “मोदी है ना” कार्यक्रम से की जाएगी। इस दौरान इसका पोस्टर भी लॉन्च किया गया। यह यात्रा देहरादून से आरंभ होकर पूरे प्रदेश में चलेगी। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष भाजपा महेंद्र भट्ट व भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या भी प्रतिभाग करेंगे। इसके साथ ही अलग-अलग क्षेत्रों से जुड़े लोग, महिलाएं, युवा भी इसमें हिस्सा लेंगे।

‘मोदी है ना’ कार्यक्रम से पदयात्रा की होगी शुरुआत

भाजपा अध्यक्ष महानगर देहरादून सिद्धार्थ अग्रवाल ने कहा कि हम जन जन तक इस बात को पहुंचायेंगे कि ‘मोदी है ना’ क्योंकि देश या दुनिया में जब भी कोई विपत्ति आई है तो हमारे प्रधानमंत्री मोदी ने उसका डटकर मुकाबला किया है। उन्होंने कहा कि मोदी है ना इसलिए रखा गया क्योंकि प्रधानमंत्री मोदी के व्यक्तित्व के साथ लोग अपना जुड़ाव महसूस करते हैं और प्रत्येक वर्ग के विकास के लिए उन्होंने कार्य किया है। वहीं राष्ट्रीय युवा मोर्चा की उपाध्यक्ष नेहा जोशी ने कहा कि ‘मोदी है ना’ कार्यक्रम के तहत हम लोगों को जोड़ेंगे और योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाएंगे। उनकी सहभागिता कैसे मिले जिससे हम जन आंदोलन इसे बना सकें इसके भी प्रयास किए जाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here