Thursday, April 23, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडदेहरादून में 28 अप्रैल को उत्तराखंड विधानसभा का विशेष सत्र, नोडल अधिकारी...

देहरादून में 28 अप्रैल को उत्तराखंड विधानसभा का विशेष सत्र, नोडल अधिकारी नियुक्त

देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा के प्रस्तावित विशेष सत्र को लेकर प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में 28 अप्रैल 2026 (मंगलवार) को आयोजित होने वाले विशेष सत्र के लिए नोडल अधिकारी नामित कर दिया गया है।

प्रमुख सचिव द्वारा जारी पत्र के माध्यम से इस संबंध में औपचारिक आदेश जारी किए गए हैं। पत्र में स्पष्ट किया गया है कि विशेष सत्र के सुचारु संचालन और सभी व्यवस्थाओं के समन्वय के लिए नोडल अधिकारी की जिम्मेदारी तय की गई है।

प्रशासनिक स्तर पर यह कदम विशेष सत्र की तैयारियों को व्यवस्थित और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से उठाया गया है। नोडल अधिकारी विभिन्न विभागों के बीच समन्वय स्थापित कर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करेंगे, ताकि सत्र के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था न हो।

गौरतलब है कि इस विशेष सत्र को लेकर पहले से ही प्रशासनिक और सुरक्षा व्यवस्थाओं को लेकर तैयारियां चल रही हैं, जिन्हें अब और गति देने के लिए यह नियुक्ति की गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

https://www.youtube.com/0vQxV_ynKyc

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!