देहरादून- राजधानी देहरादून के सरकारी अस्पतालों में एंटी-रेबीज इंजेक्शन की कमी से जूझ रहे मरीजों के लिए एक अच्छी खबर है। मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि पिछले कुछ समय से एंटी-रेबीज टीकों की जो समस्या बनी हुई थी, अब उसका समाधान हो गया है।
सीएमओ डॉ. शर्मा के अनुसार, विभाग अपने स्तर पर स्थानीय खरीद (Local Purchase) के माध्यम से सीएचसी और पीएचसी में निरंतर सप्लाई सुनिश्चित कर रहा था, ताकि किसी भी मरीज को दिक्कत न हो। उन्होंने स्पष्ट किया कि राजकीय और जिला अस्पतालों में सप्लाई महानिदेशालय (DG Level) से होती है, जहाँ पिछले कुछ समय से आपूर्ति बाधित थी। साथ ही, निजी विक्रेताओं के पास भी स्टॉक की कमी के कारण समस्या बढ़ी थी।
लेकिन अब स्थिति नियंत्रण में है। सीएमओ ने जानकारी दी कि पिछले सप्ताह ही महानिदेशालय से लगभग 1,000 एंटी-रेबीज वैक्सीन प्राप्त हो चुकी हैं। इसके अलावा, पुराने वेंडर्स ने भी नियमित सप्लाई शुरू कर दी है। डॉ. शर्मा ने भरोसा जताया है कि अगले 15 से 20 दिनों में व्यवस्था पूरी तरह से सामान्य हो जाएगी और वैक्सीन की उपलब्धता को लेकर कोई संकट नहीं रहेगा।
बाइट: डॉ मनोज कुमार शर्मा, सीएमओ देहरादून

