देहरादून। क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय में आयोजित लघु रोजगार मेले में बेरोजगार युवाओं की भारी भीड़ उमड़ी। जिले के विभिन्न ब्लॉकों से आए करीब 125 युवाओं ने नौकरी के लिए पंजीकरण कराया।
मेले में टीम लीज, आनंद राठी और कैंप (108) समेत 6 प्रतिष्ठित कंपनियों ने इंजीनियर, सेल्स एग्जीक्यूटिव और पायलट जैसे कुल 92 रिक्त पदों के लिए साक्षात्कार लिए।
मेले के मुख्य आंकड़े:
अगले राउंड के लिए शॉर्टलिस्ट: 27 युवा
क्षेत्रीय सेवायोजन अधिकारी ममता चौहान नेगी ने बताया कि कौशल विकास से जुड़ी कंपनियों के आने से युवाओं में भारी उत्साह रहा। युवाओं को रोजगार से जोड़ने के लिए भविष्य में भी ऐसे मेलों का आयोजन जारी रहेगा।
कुल पंजीकृत युवा: 125
तुरंत जॉब ऑफर मिले: 15 (8 पुरुष, 7 महिलाएं)

