देहरादून : कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी दो दिवसीय दौरे के लिए उत्तराखंड पहुंच रहे है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने चार और पाँच जून को उत्तराखंड दौरे पर रहेंगे जिसमें चार तारीख़ को राहुल गांधी अल्मोड़ा में विशाल जनसभा को संबोधित करेंगे इसके उपरांत राहुल गांधी पौड़ी गढ़वाल में पूर्व सैनिक सम्मेलन में सम्मिलित होंगे । उत्तराखंड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने बताया राहुल गांधी 4 जून को अल्मोड़ा और पौड़ी गढ़वाल में जनसभाओं को संबोधित करेंगे और 5 जून को देहरादून में उत्तराखंड के सभी जिलाध्यक्षों, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष, सभी युवा मोर्चा अध्यक्षों समेत पार्टी के पूर्व विधायक और संगठन के लोगों से मुलाक़ात कर 2027 के विधानसभा चुनावों पर मंथन भी करेंगे ।
बाइट – गणेश गोदियाल, प्रदेश अध्यक्ष ,उत्तराखंड कांग्रेस


