Tuesday, May 26, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडपत्रकार हेम भट्ट मामले में बढ़ा विरोध, पत्रकार संगठनों ने सौंपा ज्ञापन

पत्रकार हेम भट्ट मामले में बढ़ा विरोध, पत्रकार संगठनों ने सौंपा ज्ञापन

देहरादून में जय भारत टीवी डिजिटल मीडिया के पत्रकार हेम भट्ट को शनिवार तड़के पुलिस द्वारा पूछताछ के लिए घर से ले जाने का मामला अब तूल पकड़ता जा रहा है। इस घटना के विरोध में पत्रकार संगठनों ने नाराजगी जताते हुए जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से ज्ञापन सौंपा।

अखिल भारतीय पत्रकार सुरक्षा समिति के पदाधिकारियों ने इस कार्रवाई को पत्रकार सम्मान और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता पर हमला बताया। संगठन का कहना है कि जिस तरीके से सुबह तड़के पत्रकार को घर से उठाया गया, उसने पूरे पत्रकारिता जगत में चिंता और भय का माहौल पैदा कर दिया है।

जानकारी के अनुसार पुलिस ने लैंड फ्रॉड मामले में गिरफ्तार आरोपी प्रदीप सकलानी द्वारा नाम लिए जाने के आधार पर पत्रकार हेम भट्ट को पूछताछ के लिए ले जाने की बात कही है। हालांकि पत्रकार संगठनों का आरोप है कि केवल शक के आधार पर किसी पत्रकार के साथ अपराधियों जैसा व्यवहार करना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और अस्वीकार्य है।

पत्रकार नेताओं ने कहा कि लोकतंत्र में मीडिया चौथे स्तंभ की भूमिका निभाता है और इस प्रकार की कार्रवाई पत्रकारों को डराने और दबाव बनाने का प्रयास प्रतीत होती है। उन्होंने प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और भविष्य में किसी भी पत्रकार के साथ इस तरह का व्यवहार न करने की मांग की।

संगठन ने चेतावनी दी कि यदि मामले में उचित कार्रवाई नहीं हुई तो पत्रकार समुदाय प्रदेशभर में आंदोलन करने को मजबूर होगा। वहीं ज्ञापन सौंपने के दौरान बड़ी संख्या में पत्रकार और संगठन से जुड़े पदाधिकारी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

https://www.youtube.com/0vQxV_ynKyc

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!