देहरादून। एसएसपी दून के नेतृत्व में दून पुलिस को “ऑपरेशन प्रहार” के तहत बड़ी कामयाबी मिली है। बैरागीवाला में 13 जून 2026 को हुए विवाद में विनोद कुमार की हत्या के मुख्य आरोपी अमन सहित तीन आरोपियों को हरियाणा के यमुनानगर से गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस की टीम ने आरोपी अमन (24), सावेज (21) और आजम को यमुनानगर हाईवे स्थित एक होटल से दबोचा। घटना में अब तक कुल 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।
घटना का संक्षिप्त विवरण:
13 जून की शाम सहसपुर क्षेत्र के ग्राम बैरागीवाला में खेत में पानी चलाने को लेकर दो पक्षों में विवाद हुआ। एक पक्ष के लोगों ने अशोक कुमार, विनोद कुमार और राजेश कुमार पर हमला कर दिया, जिसमें विनोद कुमार की अस्पताल में मौत हो गई।
पुलिस ने पूर्व में भी 6 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा था। फरार बचे आरोपियों की धर-पकड़ के लिए अलग-अलग टीमों ने गैर-प्रांतों में छापेमारी की, जिसके नतीजे में आज ये तीनों आरोपी गिरफ्तार हुए।
दून पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई ने स्थानीय स्तर पर राहत की लहर पैदा कर दी है।
बैरागीवाला हत्या कांड में बड़ी सफलता: मुख्य आरोपी अमन समेत 3 गिरफ्तार
https://www.youtube.com/0vQxV_ynKyc

