पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह बिष्ट का निधन, आज दोपहर 12 बजे निकलेगी अंतिम यात्रा

उत्तराखंड के पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री हीरा सिंह बिष्ट का निधन हो गया है। उनके निधन की खबर से राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर है। उनके समर्थकों, शुभचिंतकों और विभिन्न संगठनों ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, उनकी अंतिम शव यात्रा आज दोपहर 12:00 बजे उनके निवास से नालापानी चौक स्थित श्मशान घाट के लिए रवाना होगी। अंतिम संस्कार में बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना है।
ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें तथा शोक संतप्त परिजनों को इस अपार दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें।