SIR प्रक्रिया की खामियों के बीच कांग्रेस अध्यक्ष ने की मुख्य निर्वाचन अधिकारी से मुलाक़ात

उत्तराखंड में SIR प्रक्रिया में हो रही खामियों के बीच आज कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल देहरादून सचिवालय में मुख्य निर्वाचन अधिकारी से मिलने पहुंचा। जिसके बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने बताया कि हमने पूर्व में भी चुनाव आयोग को कई प्रतिवेदन दिए थे उनपर चुनाव आयोग ने क्या कार्रवाई की इसपर जानकारी ली और एक एक व्यक्ति द्वारा 50 से डेढ़ सौ नाम काटने के लिए जो आवेदन किए जा रहे हैं उनकी पहचान उजागर करने के लिए कहा है। जिसमें फॉर्म 7 निर्वाचन आयोग के सिस्टम के दिखना चाहिए। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि जिन लोगों के नाम डिलीट किए गए हैं उनको इस बात की जानकारी लिखित में निर्वाचन आयोग जरूर दे, जिससे वे अपनी कानूनी लड़ाई आगे लड़ सकें। प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस ने यह भी बताया कि हमने निर्वाचन से कहा है कि किसी भी वैध मतदाता का नाम लिस्ट से न हटे और जो वैध नहीं है उसका नाम न जोड़ा जाय।
