दिवंगत कांग्रेस नेता हीरा सिंह बिष्ट के घर पहुँची प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा, परिजनों से मिलकर दी सांत्वना ।
देहरादून: तीन दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर देहरादून पहुँची उत्तराखंड कांग्रेस की प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा ने रविवार देर श्याम कांग्रेस के दिवंगत दिगज़ नेता पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह बिष्ट के निवास पर पहुंचकर परिजनों को सांत्वना दी और उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी । इस दौरान उन्होंने दिवंगत कांग्रेस वरिष्ठ नेता हीरा सिंह बिष्ट के जीवन के पलों और पार्टी के प्रति उनके समर्पण को याद करते हुए कहा कि वे बहुत ही वरिष्ठ और अनुभवी थे। हमेशा पार्टी को आगे बढ़ाने पर जोर देते थे और अक्सर इसी के चलते डांट भी लगाया करते थे कि पार्टी को और मजबूत करने के लिए कड़ी मेहनत करो। साथ ही प्रभारी ने कहा कि उनके दिवंगत होने से पार्टी को भारी क्षति तो हुई है लेकिन नियति को कौन टाल सकता है, भगवान उनकी आत्मा को श्री चरणों में स्थान दे। साथ ही उन्होंने हीरा सिंह बिष्ट की बेटी विभा बिष्ट को भी आशीर्वाद दिया और पिता की लेगेसी और विचार पर कार्य करने के लिए प्रेरित किया । इस दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ,पूर्व पार्षद प्रत्याशी अभिनय बिष्ट , पूर्व उपाध्यक्ष डीएवी कॉलेज पारितोष बिष्ट ,सचिन त्रिवेदी ,रिपु दमन,अनूप बिष्ट ,तेजेंद्र सिंह मन्नू ,हिमांशु नेगी ,अमित जयसवाल समेत हीरा सिंह बिष्ट के सैकड़ों समर्थक मौजूद रहे ।