आगरा पुलिस ने उत्तर प्रदेश बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षा के प्रश्नपत्रों को सोशल मीडिया पर अवैध रूप से फैलाने के मामले में मुख्य संदिग्ध विनय चौधरी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने चौधरी को राजस्थान भागने के प्रयास के दौरान पकड़ लिया। फिलहाल उनसे पूछताछ की जा रही है।

बता दें कि गुरुवार को यूपी बोर्ड की 12वीं कक्षा की जीव विज्ञान और गणित की परीक्षा के प्रश्नपत्र कथित रूप से सोशल मीडिया पर लीक हो गए थे। इस मामले में पुलिस ने जांच शुरू की थी और चौधरी को गिरफ्तार कर लिया गया है।
पुलिस के मुताबिक, जांच के दौरान पता चला कि चौधरी ने “आल प्रिंसिपल्स आगरा” नाम के एक व्हाट्सएप ग्रुप में प्रश्नपत्र साझा किए थे। यह ग्रुप आगरा के सभी स्कूल प्रिंसिपलों के लिए बनाया गया था।
चौधरी की गिरफ्तारी से इस मामले की जांच में अहम सुराग मिलने की उम्मीद है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि चौधरी को पेपर कैसे मिले और उन्होंने इसे किस-किस के साथ साझा किया।




