Tuesday, June 17, 2025
Google search engine
Homeउत्तराखंडताज़ा खबरपटेलनगर में बुजुर्ग की निर्मम हत्या: पुलिस ने 25-25 हजार के ईनामियों...

पटेलनगर में बुजुर्ग की निर्मम हत्या: पुलिस ने 25-25 हजार के ईनामियों दम्पत्ति को अमृतसर से किया गिरफ्तार

श्यामलाल गुरुजी की हत्या के मामले में फरार दम्पत्ति की गिरफ्तारी, पुलिस ने की लगातार छापेमारी

देहरादून:
पटेलनगर क्षेत्र में बुजुर्ग श्यामलाल की हत्या के मामले में पुलिस ने 25-25 हजार रुपये के ईनाम घोषित आरोपी दम्पत्ति को अमृतसर, पंजाब से गिरफ्तार किया है। इन दोनों अभियुक्तों ने बुजुर्ग श्यामलाल की निर्मम हत्या कर शव को ठिकाने लगाने के बाद पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की थी।

घटना का खुलासा तब हुआ, जब श्यामलाल की बेटी निधि राठौर ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। श्यामलाल की गुमशुदगी के बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए अपहरण का मामला दर्ज किया और साक्ष्यों के आधार पर संदिग्ध महिला गीता और उसके पति हिमांशु चौधरी के बारे में जानकारी जुटाई।

अग्रिम जांच में यह बात सामने आई कि महिला गीता और उसके पति हिमांशु चौधरी ने मिलकर श्यामलाल की हत्या की योजना बनाई थी। उनका उद्देश्य श्यामलाल से पैसे ऐंठना था, जिसके लिए उन्होंने उसकी अश्लील वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करने का इरादा किया था। जब श्यामलाल ने उनकी योजना को जान लिया और विरोध किया, तो दोनों ने उसे गला दबाकर मार डाला। हत्या के बाद, उन्होंने शव को टुकड़े-टुकड़े कर नहर में फेंक दिया।

पुलिस ने इस जघन्य हत्या की जांच के बाद घटना में शामिल अन्य अभियुक्तों को भी गिरफ्तार किया। इस मामले में दो अन्य अभियुक्तों को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया था, और एसएसपी देहरादून ने फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था।

फरार दम्पत्ति की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने देश के विभिन्न हिस्सों में लगातार छापेमारी की। इसके बाद, पुलिस को सूचना मिली कि दोनों आरोपी अमृतसर में छिपे हुए हैं, जहां उन्हें गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में आरोपी गीता ने बताया कि वह पिछले 12 वर्षों से श्यामलाल के साथ अवैध संबंधों में थी, और आर्थिक तंगी के कारण उसने इस हत्या की योजना बनाई। श्यामलाल से पैसों की मांग करने के लिए उसने अपने पति के साथ मिलकर उसे मार डाला।

पुलिस ने दोनों अभियुक्तों के खिलाफ हत्या, ब्लैकमेलिंग और साक्ष्य नष्ट करने की धाराओं में मामला दर्ज किया है। गिरफ्तारी के बाद, दोनों अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

गिरफ्तार अभियुक्त:

  1. हिमांशु चौधरी, पुत्र सतीश, निवासी: नई बस्ती सुनहरा रोड रूडकी, हरिद्वार
  2. गीता, पत्नी हिमांशु चौधरी, निवासी उपरोक्त, मायका- कायस्थवाडा सैनी कालोनी, थाना देवबंद, सहारनपुर, उत्तर प्रदेश

पुलिस टीम:

  1. निरी0 प्रदीप सिंह राणा, प्रभारी थाना पटेलनगर
  2. निरी0 योगेश दत्त, थाना पटेलनगर
  3. उ0नि0 देवेश खुगशाल, चौकी प्रभारी आईएसबीटी
  4. उ0नि0 दीनदयाल
  5. अ0उ0नि0 विजय प्रताप
  6. कां0 अरशद
  7. कां0 विकास कुमार
  8. का हेमन्ती नन्दन

एसओजी टीम:

  1. निरी0 विनोद गुसांई, प्रभारी एसओजी नगर
  2. उ0नि0 विनोद राणा
  3. उ0नि0 कुन्दन राम
  4. हे0का0 किरण कुमार
  5. कां0 ललित कुमार
  6. कां0 पंकज कुमार
  7. का0 नरेन्द्र
  8. का0 लोकेन्द्र
  9. का0 अमित
  10. का0 आशिष शर्मा
  11. का0 विपिन
  12. म0कां0 मोनिका
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

https://www.youtube.com/0vQxV_ynKyc

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!