Sunday, June 15, 2025
Google search engine
Homeउत्तराखंडताज़ा खबरहोली के दौरान आंखों का रखें विशेष ध्यान, डॉ. दुष्यंत उपाध्याय ने...

होली के दौरान आंखों का रखें विशेष ध्यान, डॉ. दुष्यंत उपाध्याय ने दी सलाह

डॉक्टरों की सलाह – हर्बल रंगों का उपयोग और आंखों की सुरक्षा के लिए चश्मे का प्रयोग करें

होली में आंखों का रखें ध्यान

होली का त्योहार अब कुछ ही दिन दूर है, और रंगों के इस पर्व को लेकर लोग तैयारी में जुटे हुए हैं। रंगों की खरीदारी के साथ-साथ यह भी जरूरी है कि इस दौरान अपने स्वास्थ्य, खासकर आंखों, कानों और त्वचा का ख्याल रखा जाए। इस मौके पर डॉक्टरों की सलाह है कि होली खेलते वक्त बच्चों और बुजुर्गों का खास ध्यान रखा जाए।

दून अस्पताल के नेत्र चिकित्सक डॉ. दुष्यंत उपाध्याय ने इस संबंध में महत्वपूर्ण सुझाव दिए हैं। उनका कहना है कि जहां तक संभव हो, हर्बल रंगों का उपयोग करना चाहिए, जिससे आंखों और त्वचा को नुकसान न हो। इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि आंखों की सुरक्षा के लिए चश्मे का प्रयोग भी किया जा सकता है।

अगर होली खेलते वक्त आपकी आंखों में रंग चला जाए, तो डॉ. उपाध्याय का कहना है कि साफ पानी से आंखों को अच्छी तरह धोना चाहिए, लेकिन आंखों को मसलने से बचें। उन्होंने चेतावनी दी कि आंखों को मसलने से इन्फेक्शन का खतरा बढ़ सकता है, जो बाद में गंभीर समस्याओं का कारण बन सकता है।

इसलिए होली के दौरान आंखों का विशेष ध्यान रखना जरूरी है, ताकि रंगों की मस्ती में आपकी आंखों का नुकसान न हो और आप स्वस्थ तरीके से त्योहार का आनंद ले सकें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

https://www.youtube.com/0vQxV_ynKyc

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!