Thursday, August 28, 2025
Google search engine
Homeउत्तराखंडताज़ा खबरउत्तराखंड में धार्मिक स्वतंत्रता कानून

उत्तराखंड में धार्मिक स्वतंत्रता कानून

हाल ही में उत्तर प्रदेश में झांकुर बाबा गैंग के अवैध धर्मांतरण का बड़ा नेटवर्क सामने आने के बाद इसके तार उत्तराखंड से भी जुड़ते नजर आए। इस घटनाक्रम ने प्रदेश सरकार को धार्मिक स्वतंत्रता कानून को और सख्त करने की आवश्यकता पर मजबूर किया।

विधानसभा के मानसून सत्र में सरकार ने संशोधित धार्मिक स्वतंत्रता कानून को पारित करवा लिया है। भाजपा प्रवक्ता हनी पाठक ने इस कानून की महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि अक्सर महिलाएं ऐसे ढोंगियों का सबसे आसान शिकार बनती हैं। इन्हीं को रोकने और ऐसे नेटवर्क पर कड़ा शिकंजा कसने के लिए सरकार ने इस कानून को और सख्त किया है।

प्रदेश सरकार पहले ही धार्मिक स्वतंत्रता कानून लागू कर चुकी है, लेकिन अब इसमें संशोधन कर इसे और मजबूत बनाया गया है ताकि अवैध धर्मांतरण जैसी गतिविधियों पर पूरी तरह अंकुश लगाया जा सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

https://www.youtube.com/0vQxV_ynKyc

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!