Saturday, January 31, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडदेहरादून में महिला कांग्रेस का धरना, कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति...

देहरादून में महिला कांग्रेस का धरना, कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति के बयान पर आक्रोश

देहरादून।
उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में शनिवार को उस समय राजनीतिक माहौल गर्मा गया जब महिला कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने डालनवाला कोतवाली परिसर में धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। यह धरना कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति द्वारा दिए गए कथित बयान के विरोध में दिया गया।

महिला कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि उक्त बयान महिलाओं के सम्मान के खिलाफ है, लेकिन इसके बावजूद पुलिस द्वारा अब तक FIR दर्ज नहीं की गई, जिससे आक्रोश और बढ़ गया। इसी नाराज़गी के चलते महिला कांग्रेस की कार्यकर्ता और पदाधिकारी कोतवाली परिसर में ही धरने पर बैठ गईं।

प्रदर्शनकारी महिला कांग्रेस नेताओं ने कहा कि जब तक मामले में FIR दर्ज नहीं की जाती, तब तक उनका धरना जारी रहेगा। उन्होंने प्रशासन पर दबाव में काम करने का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की।

धरने की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर महिला कांग्रेस नेताओं से बातचीत की और स्थिति को शांत कराने का प्रयास किया। हालांकि, प्रदर्शनकारी अपने मांगों पर अड़ी रहीं।

महिला कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र कार्रवाई नहीं की गई तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

https://www.youtube.com/0vQxV_ynKyc

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!