Thursday, March 19, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडदेहरादून में महिला हत्याकांड का खुलासा

देहरादून में महिला हत्याकांड का खुलासा

देहरादून: प्रेम नगर क्षेत्र में महिला के शव मिलने से सनसनी फैलाने वाले हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। 13 मार्च को बाला सुंदरी मंदिर के पास जंगल में एक महिला का शव मिलने के बाद से पुलिस लगातार आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी। अब इस मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने पूछताछ के बाद रंजीत शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है, जो मृतका रूपा का पति निकला।

पुलिस जांच में सामने आया कि रंजीत शर्मा और मृतका रूपा मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं। दोनों की शादी हुई थी, लेकिन कुछ समय बाद दोनों अलग रहने लगे। इसके बाद रूपा ने किसी अन्य व्यक्ति से शादी कर ली, जबकि रंजीत शर्मा ने भी सुशीला नाम की महिला से दूसरी शादी कर ली थी।

बताया जा रहा है कि करीब एक साल पहले रूपा अपने दूसरे पति को छोड़कर अपनी 11 माह की बच्ची के साथ रंजीत शर्मा के पास वापस आ गई थी। इसके बाद वह प्रेम नगर क्षेत्र में मजदूरी कर रहे रंजीत के साथ रहने लगी। इसी दौरान रूपा, रंजीत पर अपने साथ रहने और उसकी दूसरी पत्नी सुशीला से दूरी बनाने का दबाव बना रही थी।

पुलिस के अनुसार, इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद बढ़ गया। कहा-सुनी के दौरान रंजीत शर्मा ने रूपा का गला दबाकर हत्या कर दी। हत्या के बाद उसने महिला के शव को उस नवनिर्मित मकान के एक कमरे में छिपाकर रख दिया, जहां वह मजदूरी कर रहा था। शव करीब चार दिन तक वहीं पड़ा रहा।

इसके बाद 8 मार्च को रंजीत ने अपने ठेकेदार से बाइक और कुछ पैसे लिए। फिर उसने महिला के शव को एक थैले में भरकर बाला सुंदरी मंदिर के पास जंगल में फेंक दिया। 13 मार्च को शव बरामद होने के बाद पुलिस ने मामले की गहन जांच शुरू की और आखिरकार आरोपी तक पहुंचने में सफलता हासिल की।

इस हत्याकांड की गुत्थी सुलझाने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। मामले के सफल खुलासे पर एसएसपी देहरादून ने पुलिस टीम को ढाई हजार रुपये और आईजी की ओर से 5 हजार रुपये के इनाम की घोषणा की है।

फिलहाल पुलिस ने आरोपी रंजीत शर्मा को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

https://www.youtube.com/0vQxV_ynKyc

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!