Wednesday, March 25, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडवेस्ट एशिया संकट पर आज शाम 5 बजे सर्वदलीय बैठक, राजनाथ सिंह...

वेस्ट एशिया संकट पर आज शाम 5 बजे सर्वदलीय बैठक, राजनाथ सिंह करेंगे अध्यक्षता

नई दिल्ली: वेस्ट एशिया में जारी तनाव और युद्ध के भारत पर पड़ रहे संभावित प्रभावों को लेकर केंद्र सरकार ने आज शाम 5 बजे सर्वदलीय बैठक बुलाई है। यह महत्वपूर्ण बैठक पार्लियामेंट एनेक्सी में आयोजित की जाएगी, जिसकी अध्यक्षता केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह करेंगे।

बैठक में केंद्रीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर सभी विपक्षी दलों के नेताओं को वेस्ट एशिया की मौजूदा स्थिति और उसके भारत पर पड़ने वाले प्रभावों की विस्तृत जानकारी देंगे। सरकार इस बैठक के माध्यम से विपक्षी दलों को सुरक्षा, विदेश नीति, भारतीय नागरिकों की स्थिति और क्षेत्रीय तनाव के बीच भारत की रणनीति से अवगत कराएगी।

सूत्रों के अनुसार, इस उच्चस्तरीय बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी मौजूद रहेंगे। ऐसे में माना जा रहा है कि बैठक में राष्ट्रीय सुरक्षा, आंतरिक सतर्कता और संभावित कूटनीतिक कदमों पर भी चर्चा हो सकती है।

हालांकि, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी इस बैठक में शामिल नहीं होंगे। बताया जा रहा है कि वह केरल में चुनाव प्रचार में व्यस्त होने के कारण सर्वदलीय बैठक में उपस्थित नहीं रह पाएंगे।

वेस्ट एशिया में बढ़ते संघर्ष के बीच भारत सरकार की यह बैठक बेहद अहम मानी जा रही है, क्योंकि इस संकट का असर वैश्विक कूटनीति, ऊर्जा आपूर्ति, व्यापारिक मार्गों और भारतीय नागरिकों की सुरक्षा पर पड़ सकता है। ऐसे में केंद्र सरकार सभी राजनीतिक दलों को विश्वास में लेकर आगे की रणनीति तय करने की दिशा में कदम बढ़ा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

https://www.youtube.com/0vQxV_ynKyc

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!