नेपाल की क्रिकेट टीम भी दिखाएगी अपना जौहर
देहरादून। उत्तराखंड में क्रिकेट का महासमर शुरू होने जा रहा है , देहरादून में देश का प्रतिष्ठित देवभूमि गोल्ड कप 22 मई से 7 जून तक चलेगा जिसमें देशभर की दिग्गज टीमों और भारतीय IPL खिलाड़ी के साथ ही नेपाल के खिलाड़ी भी मैदान पर जौहर दिखाते नज़र आएंगे । इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में 16 टीमें चार ग्रुपों में विभाजित होकर खिताब के लिए मुकाबला करेंगी।
देवभूमि गोल्ड कप एसोसिएशन के सचिव पीसी वर्मा ने बताया कि विजेता टीम को 10 लाख रुपये नकद पुरस्कार एवं गोल्ड कप ट्रॉफी (प्रतिलिपि) दी जाएगी, जबकि उपविजेता टीम को 7 लाख रुपये और ट्रॉफी दी जाएगी।
उन्होंने बताया कि प्रत्येक मैच के मैन ऑफ द मैच को 5 हजार रुपये तथा पूरे टूर्नामेंट के मैन ऑफ द सीरीज को 1 लाख रुपये का पुरस्कार दिया जाएगा। इसके अलावा खिलाड़ियों को कई व्यक्तिगत पुरस्कारों से भी सम्मानित किया जाएगा।

