Wednesday, May 20, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडनहीं रहे जनरल खंडूरी ,91 वर्ष की आयु में निधन

नहीं रहे जनरल खंडूरी ,91 वर्ष की आयु में निधन

देहरादून: उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) भुवन चंद्र खंडूरी का 91 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। वे लंबे समय से बीमारी से जूझ रहे थे और देहरादून के मैक्स अस्पताल में भर्ती थे।
भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री खंडूरी उत्तराखंड राजनीति के प्रमुख चेहरे रहे। उन्होंने 2007-2009 और 2011-2012 के दौरान दो बार मुख्यमंत्री पद संभाला। सेना से सेवानिवृत्ति के बाद राजनीति में आए खंडूरी गढ़वाल लोकसभा क्षेत्र से सांसद भी रह चुके थे।
परिवार और पार्टी के नेताओं ने शोक व्यक्त किया
उनके निधन की खबर से भाजपा कार्यकर्ताओं और उत्तराखंडवासियों में शोक की लहर दौड़ गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सहित कई नेताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित की है।
संक्षिप्त जीवन परिचय:

पृष्ठभूमि: भारतीय सेना से मेजर जनरल पद से सेवानिवृत्त

जन्म: 1 अक्टूबर 1934, देहरादून

पद: उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री (दो बार), पूर्व केंद्रीय मंत्री

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

https://www.youtube.com/0vQxV_ynKyc

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!