देहरादून : देहरादून पुलिस ने एक साल पुरानी सनसनीखेज चोरी का खुलासा किया है। राजपुर इलाके में घरेलू सहायिका ने अपने मालिक के घर से करीब 10 लाख रुपये के सोने-हीरे के आभूषण चुरा लिए थे।
अपनी चोरी की दौलत का प्रदर्शन करते हुए उसने इंस्टाग्राम पर हीरों का हार पहनकर फोटो पोस्ट कर दी, जो भारी पड़ गया। सोशल मीडिया पर वायरल तस्वीर से पुलिस को सुराग मिला और आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया गया। चोरी के सारे आभूषण भी बरामद कर लिए गए।
एसएसपी देहरादून ने मामले का खुलासा करने वाली पुलिस टीम को 2500 रुपये का नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है।
इंस्टाग्राम पर चोरी का हीरों का हार पहनकर फोटो डाला, घरेलू नौकरानी गिरफ्तार
https://www.youtube.com/0vQxV_ynKyc

