कोश्यारी के करीबी को करारी हार,राजकीय शिक्षक संघ उत्तराखंड के अध्यक्ष निर्वाचित हुए रवींद्र सिंह राणा

**माजिला पहले कपकोट विधानसभा से बीजेपी से दावेदारी भी कर चुके हैं **
देहरादून : 18 जुलाई को राजकीय शिक्षक संघ उत्तराखंड के नई कार्यकारिणी के लिए लिए मतदान हुए है जिसका परिणाम रविवार को घोषित कर दिए गए हैं । राजकीय शिक्षक संघ उत्तराखंड के चुनावों में पहली बार प्रांतीय स्तर के सभी शिक्षकों ने मतदान किया है । 16,493 रिकॉर्ड मतदान के साथ रवीन्द्र सिंह राणा ने 10,200 मतों के साथ ही 10 जिलों में बढ़त बनाते हुए अपने मजबूत प्रतिद्वंद्वी सोहन सिंह माजिला को 4329 के रिकॉर्ड मतों हराकर जीत दर्ज की है । वहीं प्रांतीय महामंत्री पद की बात करें तो डॉ अंकित जोशी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वियों को हराकर 3773 मतों के साथ जीत हासिल की है,प्रांतीय उपाध्यक्ष पद पर 4354 मतों के साथ डॉ भुवन चन्द्र जोशी ने जीत हासिल की है । राजनीतिक जानकारों की माने तो ये नतीजे 2027 विधानसभा चुनाव के लिहाज से भी अहम हैं क्योंकि अध्यक्ष पर जितने वाले रविन्द्र सिंह राणा गढ़वाल से तालुक़ रखते हैं और उन्होंने अपने प्रतिद्वंदी सोहन सिंह माजिला को गढ़वाल के सभी जिलों के साथ कुमाऊँ के चम्पावत और बागेश्वर जिले में भी मात दी है, ये परिणाम इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि सोहन सिंह माजिला पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी के करीबी रिश्तेदार हैं और पहले कपकोट विधानसभा से भाजपा के टिकट पर दावेदारी भी कर चुके हैं । सोहन सिंह माजिला की इस करारी हार ने राजनैतिक गलियारों में चर्चाएँ बढ़ा दीं हैं ।

