दिवंगत हास्य कलाकार घन्ना भाई के जन्मदिवस पर माना जाएगा लोक हास्य दिवस , कला,शिक्षा से जुड़े लोग होंगे सम्मानित
देहरादून – उत्तराखण्ड के प्रख्यात हास्य कलाकार दिवंगत घन्नानाद के जन्म दिवस पर 4 अगस्त को देहरादून में लोक हास्य दिवस मनाया जाएगा । घन्ना भाई फाउंडेशन के संस्थापक प्रशांत गगोड़िया ने बताया लोक हास्य दिवस में शिक्षा ,स्वास्थ्य,कला और समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले लोगों को घन्ना भाई सम्मान से सम्मानित किया जाएगा और दिवंगत घन्ना भाई उत्तराखंड हास्य कला के महानायक के रूप में देखे जाते रहे हैं इसलिए उनके हास्य कला को आगे बढ़ाते हुए नए कलाकारों को भी मंच देने का कार्य किया जाएगा । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उत्तराखंड के गढ़ रत्न गीतकार नरेंद्र सिंह नेगी उपस्थित रहेंगे साथ ही उत्तराखंड फ़िल्म इंडस्ट्री के कई कलाकारों उपस्थित रहेंगे ।