देहरादून में नशे में धुत पुलिसकर्मी ने कार से युवक को मारी ज़ोरदार टक्कर , युवक ब्रेन डेड

देहरादून: देहरादून में नशे में धुत पुलिसकर्मी का कहर , बीच सड़क युवक को मारी जोरदार टक्कर डॉक्टर्स ने युवक को बताया ब्रेन डेड । ख़बर देहरादून के तिलक रोड से है जहाँ सोमवार सुबह क़रीब पौने 10 बजे सुरेश कुमार गाड़ी से उतर रहे थे और आरोप है कि इस दौरान दूसरी तरफ़ से कार से आ रहे पुलिस कर्मी सुरेंद्र मेहरा ने सुरेश कुमार को ज़ोरदार टक्कर मारी और कुछ देर तक उन्हें कार के नीचे घिसटते हुए ले गए इस घटना में सुरेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए जिसके बाद लोगों ने उन्हें दून अस्पताल पहुंचाया लेकिन गंभीर हालत होने के कारण दून अस्पताल ने उन्हें मैक्स अस्पताल के लिए रेफ़र किया लेकिन हालात अधिक गंभीर होने के कारण मैक्स अस्पताल के चिकित्सकों ने उन्हें ब्रेन डेड बताया है और फ़िलहाल सुरेंद्र कुमार ज़िंदगी और मौत की जंग लड़ रहे हैं । वहीं उनके भाई रजत ने मीडिया से बात करते हुए बताया कि पुलिस ने इस मामले में अब तक मुक़दमा दर्ज नहीं किया है और कोतवाली में तहरीर देने के बावजूद भी मुक़दमा दर्ज नहीं किया गया । अब बड़े सवाल ये है कि ड्रग्स फ़्री देवभूमि की संज्ञा देने वाली पुलिस ही अगर राह चलते लोगों को ऐसे कुचलेगी तो कैसे ये प्रदेश ड्रग फ़्री होगा और आख़िर कब तक मुक़दमा दर्ज होकर पीड़ितों को न्याय मिलेगा ।