पिंकी बिष्ट बनीं महिला उन्नति संस्था की उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष

देहरादून। महिला उन्नति संस्था ने संगठनात्मक पुनर्गठन के तहत पिंकी बिष्ट को उत्तराखंड प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। संस्था की पूर्व प्रदेश प्रभारी पिंकी बिष्ट अब प्रदेश इकाई को और मजबूत व प्रभावी बनाने की जिम्मेदारी संभालेंगी।
उनके अनुभव और सक्रियता से महिला सशक्तिकरण, संगठनात्मक विस्तार तथा महिलाओं से जुड़े सामाजिक व जनहित कार्यों को नई गति मिलने की उम्मीद है। संस्था का मानना है कि उनके नेतृत्व में प्रदेश इकाई और अधिक संगठित व सक्रिय बनेगी।
पिंकी बिष्ट ने नई जिम्मेदारी के लिए आभार व्यक्त करते हुए महिला उन्नति, सम्मान और समाजसेवा के क्षेत्र में पूरी निष्ठा से काम करने का संकल्प लिया है।
आभार व्यक्त करते हुए महिला उन्नति, सम्मान और समाजसेवा के क्षेत्र में पूरी निष्ठा से काम करने का संकल्प लिया है।