दल विरोधी गतिविधियों और अनुशासनहीनता के चलते आशुतोष नेगी की उत्तराखंड क्रांति दल से छुट्टी,पार्टी ने 6 साल के लिए किया निष्कासित ।

देहरादून : दल विरोधी गतिविधियों और अनुशासनहीनता के चलते उत्तराखंड क्रांति दल ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दल के पूर्व उपाध्यक्ष आशुतोष नेगी की पार्टी से छुट्टी कर दी है । गौरतलब है कि आशुतोष नेगी लगातार उत्तराखंड क्रांति दल के वरिष्ठ नेताओं के खिलाफ बेबुनियाद आरोप,दल विरोधी बयानबाजी कर रहे थे जिसका दल ने संज्ञान लेते हुए 9 जुलाई को नोटिस जारी किया गया था जिसका जवाब देते हुए आशुतोष नेगी ने 17 जुलाई को अपने बयानों पर खेद जताते हुए भविष्य में ऐसा ना करने की बात कही थी लेकिन दल के अनुसार आशुतोष नेगी ने फिर दल के वरिष्ठ नेताओं के ख़िलाफ़ अनर्गल बयानबाजी की जिसके चलते पहले उन्हें दल के उपाध्यक्ष पद से हटाया गया । उत्तराखण्ड क्रांति दल के अनुशासन समिति के अध्यक्ष राकेश सेमवाल ने आशुतोष नेगी को उत्तराखंड क्रांति दल से 6 वर्षों के लिए निष्कासित कर दिया है । दल के अनुसार आशुतोष नेगी चुनावी वर्ष में दल के विरोधी और राजनैतिक दलों से मिलकर उत्तराखंड क्रांति दल को राजनैतिक और संगठनात्मक रूप से नुकसान पहुँचाने का षड्यंत्र किया जा रहा है और लगातार दल विरोधी गतिविधियों में लिप्त है जिसके चलते उनको दल से निष्कासित किया जाता है । हालाँकि आशुतोष नेगी ने अपने निष्कासन पर प्रतिक्रिया देते हैं सोशल मीडिया पर लिखा कि उनको उत्तराखंड क्रांति दल से निकालने के लिए दल के नेताओं ने 20 करोड़ रुपये की सुपारी ली गयी है और उन्होंने अपने लेख में फिर दोहराया कि उनको उक्रांद से कोई नहीं निकाल सकता और वो ख़ुद उक्रांद है ।
