उत्तराखंड आयुर्वेदिक विश्वविद्यालय में छात्रों का प्रदर्शन उग्र
देहरादून: उत्तराखंड आयुर्वेदिक विश्वविद्यालय, देहरादून में छात्रों का विरोध प्रदर्शन पिछले 24 घंटे से जारी है। छात्रों का आरोप है कि उनकी मांगों को लेकर अभी तक कोई जिम्मेदार अधिकारी मौके पर वार्ता करने नहीं पहुंचा है।
अधिकारी के नहीं पहुंचने से छात्रों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। स्थिति उस समय गंभीर हो गई जब प्रदर्शन कर रहे कुछ छात्र पानी की टंकी पर चढ़ गए और आत्मघाती कदम उठाने की धमकी देने लगे।
छात्रों ने चेतावनी दी है कि यदि 10 मिनट से आधे घंटे के भीतर उनकी मांगों को सुनने के लिए कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचता है, तो वे टंकी से कूदने जैसा खतरनाक कदम उठा सकते हैं।
फिलहाल मौके पर स्थिति बेहद तनावपूर्ण बनी हुई है। प्रशासन और संबंधित अधिकारियों से छात्रों की मांगों पर तत्काल वार्ता कर स्थिति को नियंत्रित करने की अपील की जा रही है।
⚠️ यह बेहद संवेदनशील स्थिति है। प्रशासन द्वारा छात्रों की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए तत्काल हस्तक्षेप किए जाने की आवश्यकता है।