Admin
चंद्रबनी श्मशान घाट के पास नाले में मिला अज्ञात पुरुष का शव
देहरादून। आज दिनांक 13 फरवरी 2026 को कंट्रोल रूम के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि चंद्रबनी श्मशान घाट के समीप गंदे नाले में एक पुरुष का शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही कोतवाली पटेलनगर पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा और आवश्यक कार्रवाई शुरू की।
पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर शव को नाले से बाहर निकलवाया। फील्ड...
देहरादून राजपुर रोड पर दिनदहाड़े गोलीकांड, प्रॉपर्टी डीलर विक्रम शर्मा की हत्या
सिल्वर सिटी मॉल के पास जिम से लौटते वक्त तीन अज्ञात हमलावरों ने मारी गोली, क्षेत्र में दहशत
देहरादून। राजधानी देहरादून में अपराधियों के हौसले एक बार फिर बुलंद नजर आए। शहर के व्यस्त इलाके राजपुर रोड स्थित सिल्वर सिटी मॉल के पास जिम से लौट रहे प्रॉपर्टी डीलर विक्रम शर्मा की तीन अज्ञात हमलावरों ने गोली मारकर हत्या कर...
देहरादून हत्याकांड में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, मुठभेड़ में दो शूटर गिरफ्तार
माननीय मुख्यमंत्री के सख्त निर्देशों के बाद देहरादून पुलिस ने तिब्बती मार्केट के सामने हुए चर्चित हत्याकांड में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने हत्याकांड में शामिल दो शूटरों को अलग-अलग थाना क्षेत्रों में मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया है। मुठभेड़ के दौरान दोनों बदमाशों के पैर में गोली लगी है और उन्हें उपचार के लिए अस्पताल...
देहरादून सचिवालय में शुरू हुई धामी कैबिनेट की बैठक, बजट सत्र की तिथि पर लग सकती है मुहर
राजधानी देहरादून स्थित सचिवालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक शुरू हो गई है। बैठक में मुख्यमंत्री के साथ कैबिनेट के कई वरिष्ठ मंत्री मौजूद हैं।
बैठक में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य, सौरभ बहुगुणा, डॉ. धन सिंह रावत, गणेश जोशी और सुबोध उनियाल शामिल हुए। इसके अलावा मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन भी बैठक में पहुंचे और...
देहरादून के तिब्बती मार्केट में दिनदहाड़े गोलीकांड, 40 वर्षीय व्यवसायी अर्जुन शर्मा की मौत
राजधानी देहरादून में एक बार फिर बाजार क्षेत्र में दिनदहाड़े गोलीकांड की घटना सामने आई है। शहर के व्यस्त तिब्बती मार्केट में बुधवार सुबह करीब 10:30 बजे अचानक गोली चलने की आवाज से अफरा-तफरी मच गई। घटना के तुरंत बाद मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और पुलिस टीम भी तत्काल घटनास्थल पर पहुंची।
घायल व्यक्ति को मेडिकल टीम...
मेयर सौरभ थपलियाल ने मानव चलित रिक्शों का किया वितरण, संकरी गलियों में भी होगा सुचारु कूड़ा उठान
देहरादून।नगर निगम देहरादून द्वारा शहर की कूड़ा प्रबंधन व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। दिनांक 10 फरवरी 2026 को नगर निगम परिसर में महापौर सौरभ थपलियाल की गरिमामयी उपस्थिति में शहर के विभिन्न वार्डों के लिए मानव चलित रिक्शों का वितरण किया गया।
इस पहल का उद्देश्य उन संकरी...
सीएम धामी ने की ओबीसी आयोग के कार्यों की समीक्षा, गढ़वाल और कुमाऊं में बनेंगे बहुउद्देशीय भवन
देहरादून।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में उत्तराखण्ड अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग के कार्यों की समीक्षा को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक की। बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने गढ़वाल और कुमाऊं मंडल में अन्य पिछड़ा वर्ग कल्याण के लिए बहुउद्देशीय भवनों के निर्माण को लेकर अपनी सहमति प्रदान की।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इन भवनों के निर्माण कार्य...
देहरादून नगर निगम में महिला कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, कारगी से कूड़ा हटाने की मांग
देहरादून।देहरादून नगर निगम परिसर में आज महिला कांग्रेस की ओर से जोरदार प्रदर्शन किया गया। बड़ी संख्या में महिला कांग्रेस कार्यकर्ता नगर निगम कार्यालय पहुंचीं और नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कारगी क्षेत्र से कूड़ा शिफ्ट करने की मांग उठाई।
प्रदर्शन कर रही महिलाओं का कहना था कि कारगी क्षेत्र में लंबे समय से कूड़ा डंप किया जा...
नेहरूग्राम वार्ड-96 में विराट हिंदू सम्मेलन संपन्न, सांस्कृतिक मूल्यों और सामाजिक एकता पर दिया गया जोर
मां के संस्कारों से ही तय होता है समाज के उत्थान और पतन का रास्ता: भावना
देहरादून । वार्ड संख्या-96 में विराट हिंदू सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, समाजसेवियों और कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया। सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य हिंदू समाज को संगठित करना, सांस्कृतिक मूल्यों की रक्षा करना और सामाजिक एकता को...
उत्तराखंड में फरवरी के पहले सप्ताह तक मौसम रहेगा शुष्क, 9 फरवरी से हल्की बारिश और बर्फबारी के आसार
देहरादून।उत्तराखंड में मौसम को लेकर ताज़ा अपडेट सामने आया है। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार राज्य में फिलहाल मौसम का मिजाज ज़्यादातर शुष्क बना रहेगा। फरवरी के पहले सप्ताह में प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में किसी बड़े बदलाव की संभावना नहीं जताई गई है।
मौसम वैज्ञानिक रोहित थपलियाल ने जानकारी देते हुए बताया कि 6 फरवरी के बाद अगले दो...









