Admin
बद्रीनाथ धाम में टूटा ग्लेशियर, एसडीआरएफ और BRO का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
देहरादून:उत्तराखंड के बद्रीनाथ धाम के पास माणा में भारी बर्फबारी के बाद एक बड़ा ग्लेशियर टूटने की खबर सामने आई है। सीमा सड़क संगठन (BRO) और जिला प्रशासन के अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंच गए हैं, जबकि एसडीआरएफ ने अपनी हाई-एल्टीट्यूड रेस्क्यू टीम को अलर्ट कर दिया है।
जानकारी के अनुसार, ग्लेशियर माणा के पास सीमा सड़क पर टूटने की...
माणा हिमस्खलन: 42 श्रमिक लापता, रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
देहरादून:श्री बद्रीनाथ धाम के पास माणा गाँव, ज़िला चमोली में हुई हिमस्खलन की घटना के बाद से रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। पुलिस महानिरीक्षक, एसडीआरएफ, श्रीमती रिधिम अग्रवाल के अनुसार, हिमस्खलन में कुल 57 श्रमिक प्रभावित हुए हैं। इनमें से 15 श्रमिक अब तक सुरक्षित निकाले जा चुके हैं, जबकि 42 श्रमिक लापता हैं।
माना गया है कि बॉर्डर रोड ऑर्गेनाइज़ेशन...
पटेलनगर में बुजुर्ग की निर्मम हत्या: पुलिस ने 25-25 हजार के ईनामियों दम्पत्ति को अमृतसर से किया गिरफ्तार
देहरादून:पटेलनगर क्षेत्र में बुजुर्ग श्यामलाल की हत्या के मामले में पुलिस ने 25-25 हजार रुपये के ईनाम घोषित आरोपी दम्पत्ति को अमृतसर, पंजाब से गिरफ्तार किया है। इन दोनों अभियुक्तों ने बुजुर्ग श्यामलाल की निर्मम हत्या कर शव को ठिकाने लगाने के बाद पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की थी।
घटना का खुलासा तब हुआ, जब श्यामलाल की बेटी...
चमोली में हिमस्खलन: मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने आपदा परिचालन केंद्र पहुंचकर दिए राहत कार्यों को तेज़ करने के निर्देश
देहरादून:चमोली जिले के माणा गांव के निकट हिमस्खलन की घटना के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राहत और बचाव कार्यों में तेजी लाने के लिए आपदा परिचालन केंद्र का दौरा किया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों के साथ बैठक कर स्थिति का जायजा लिया और सभी संबंधित विभागों को समन्वय स्थापित करके कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।
मुख्यमंत्री धामी...
चारधाम यात्रा के लिए परिवहन विभाग की तैयारी, बसों की व्यवस्था और ऑनलाइन चेकिंग प्रक्रिया शुरू
देहरादून:
चारधाम यात्रा की तिथियों की घोषणा के बाद प्रशासन ने तैयारियों में तेज़ी लानी शुरू कर दी है। इस बार यात्रा को लेकर परिवहन विभाग भी श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधाएं मुहैया कराने में जुट गया है। आरटीओ प्रशासन के अधिकारी सुनील शर्मा के अनुसार, इस साल यात्रा में बसों की विशेष व्यवस्था की गई है। इसके अलावा, ग्रीन कार्ड...
ब्रेकिंग न्यूज़:
रूड़की के रामनगर औद्योगिक क्षेत्र में स्थित एक रबर फैक्ट्री में आज सुबह अचानक भयंकर आग लग गई। इस हादसे में लाखों का नुकसान होने की सूचना है। आग की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची चार दमकल की गाड़ियों ने कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया।
फैक्ट्री के मालिक मनीष जैन, जो दिल्ली के निवासी हैं, की...
रूड़की: खानपुर विधायक उमेश कुमार के कैंप कार्यालय पर फायरिंग, अज्ञात शूटरों की तलाश शुरू
रूड़की (रिपोर्ट): 26 फरवरी को तड़के सुबह तीन बजे, खानपुर विधायक उमेश कुमार के कैंप कार्यालय पर अज्ञात शूटरों ने फायरिंग की। यह घटना उस वक्त हुई जब विधायक के फोटो पर गोली मारी गई। इस हमले की जानकारी मिलते ही विधायक के निजी सचिव जुबैर काजमी ने सिविल लाइन कोतवाली में तहरीर दी।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस...
सौरव ममगाईं बने कांग्रेस युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव,प्रदेश अध्यक्ष पर अभी भी सस्पेंस
देहरादून 27 फ़रवरी: उत्तराखण्ड कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करण महारा का कार्यकाल ख़त्म होने में अभी डेढ़ माह का वक़्त है लेकिन नए प्रदेश अध्यक्ष की खोज कांग्रेस ने शुरू कर दी है । प्रदेश अध्यक्ष के पद पर सियासी बाज़ारों में कई नामों की चर्चा है चल रही है इनमें प्रबल दावेदारों में से कांग्रेस के दिग्गज नेता...
पहाड़ की अस्मिताओं को बचाने के लिए ‘’स्वाभिमान मशाल झुलूस’’ के ज़रिए लामबंद होगी जनता
देहरादून 27 फ़रवरी: उत्तराखण्ड विधानसभा सत्र बीते शनिवार को ख़त्म हो गया है लेकिन सदन की चर्चाएँ अब भी सियासत के बाज़ार में गर्म है । ग़ौरतलब है कि सदन की कार्रवाई के दौरान संसदीय मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने असंसदीय भाषा प्रयोग कर पहाड़ के लोगों को अपशब्द कहे जिसके बाद पूरे प्रदेश में प्रेमचंद अग्रवाल के ख़िलाफ़ नाराज़गी...
उत्तराखंड में मौसम विभाग का भारी बारिश और बर्फबारी का अलर्ट
देहरादून: उत्तराखंड के मौसम विभाग ने राज्य में फिर से भारी बारिश और बर्फबारी का अलर्ट जारी किया है। मौसम केंद्र देहरादून के निदेशक डॉ. विक्रम सिंह ने बताया कि 27 और 28 तारीख को उत्तराखंड के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश और बर्फबारी हो सकती है।
विक्रम सिंह ने कहा कि विशेष रूप से पहाड़ी जिलों में, जैसे चमोली,...




