देहरादून, 24 मई 2024: राजपुर क्षेत्र में एक बिल्डर द्वारा आत्महत्या किए जाने के मामले में पुलिस ने आज दो लोगों को गिरफ्तार किया है। मृतक के बेटे की तहरीर पर पुलिस ने दोनों के खिलाफ धारा 306 (आत्महत्या के लिए प्रेरित करना) के तहत मामला दर्ज किया था।

पुलिस के अनुसार, मृतक का नाम सतेंद्र सिंह साहनी था और वह पेसिफिक गोल्फ स्टेट में बिल्डर का काम करते थे। 24 मई को उन्होंने गोल्फ स्टेट बिल्डिंग की 8वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली।
मृतक के बेटे रणवीर सिंह साहनी ने पुलिस को बताया कि उनके पिता को अजय कुमार गुप्ता और अनिल कुमार गुप्ता द्वारा प्रताड़ित किया जा रहा था। ये दोनों लोग मृतक की कंपनियों को अपने नाम पर करवाना चाहते थे और इसके लिए उन्हें धमका रहे थे।
रणवीर ने यह भी बताया कि उनके पिता ने इन लोगों के खिलाफ पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई थी।
पुलिस ने रणवीर के बयान और मृतक द्वारा लिखे गए एक सुसाइड नोट के आधार पर अजय कुमार गुप्ता और अनिल कुमार गुप्ता को गिरफ्तार कर लिया है।
गिरफ्तार अभियुक्त:
- अनिल कुमार गुप्ता (51 वर्ष), निवासी: 07 कर्जन रोड, थाना डालनवाला, देहरादून
- अजय कुमार गुप्ता (58 वर्ष), निवासी: 69 मिशन कम्पाउण्ड थाना सदर बाजार, सहारनपुर, उत्तर प्रदेश
पुलिस आगे की जांच कर रही है।