बॉबी पँवार लड़ेंगे लोकसभा चुनाव, गृह क्षेत्र लाखामंडल से भरी हुंकार

एकजुट होकर आवाजें: उत्तराखंड बेरोजगार संघ ने आधार से आंदोलन शुरू किया

उत्तराखंड बेरोजगार संघ के अध्यक्ष बाॅबी पंवार ने शिव नगरी लाखामंडल से बीरेंद्र सिंह पंवार सदर स्याणा खत बौन्दूर की अध्यक्षता में हुई खुमड़ी ( बैठक ) के माध्यम से आंदोलन को घर-घर पहुंचाने की मुहिम की शुरुआत कर दी है। घर-घर आंदोलन का उद्देश्य अपनी मांगों को घर-घर तक पहुंचाकर रोजगार, भ्रष्टाचार, शिक्षा, स्वास्थ्य जैसे वास्तविक मुद्दों को चुनावी मुद्दे बनाना है और साथ ही लोकतांत्रिक व्यवस्था में लोकतांत्रिक पर्व का हिस्सा बनकर आगामी लोकसभा चुनाव के माध्यम से लोकतंत्र के सबसे बड़े मंदिर भारतीय संसद तक युवाओं, गरीबों और असहाय लोगों की आवाज को पहुंचाना भी है। अध्यक्ष बाॅबी पंवार ने अपने इस सभी मुद्दों को खत बौन्दूर की खूमड़ी ( बैठक ) में रखा जिस पर समस्त खत के स्याणों ने सहमति जताते हुए क्षेत्र में आगामी चुनाव हेतु संगठित होने का फैसला किया। साथ ही आगामी 25 फरवरी को 7 खतों के केंद्र बिंदु क्वांसी में 7 खतों की बैठक के लिए सहमति जताई। बाॅबी पंवार को मजबूती प्रदान करने के लिए क्षेत्रवासियों ने चंदा एकत्रित कर अबकी बार बाॅबी पंवार का नारा दिया। 24 गांव खत बौन्दूर की इस बैठक में सदर स्याणा खत बौन्दूर श्री बीरेंद्र पंवार जी, खाग स्याणा श्री हुकम सिंह चौहान, श्री सूरत सिंह राणा, श्री रविंद्र राणा, ग्राम स्याणा कुन्ना श्याम दत्त डोभाल, ग्राम स्याणा भटाड़ सुनील नौटियाल, ग्राम स्याणा छौटाड़ श्री कुंवर सिंह पंवार, ग्राम स्याणा मौठी श्री टीकम सिंह चौहान, ग्राम स्याणा गाता श्री चैन सिंह, ग्राम स्याणा चामा श्री पूरण सिंह राणा, ग्राम स्याणा गोठड़ा श्री प्रताप सिंह रावत, ग्राम स्याणा गढ़सार श्री टीकम सिंह चौहान, ग्राम स्याणा लाखामंडल श्री मोहन दत बहुगुणा, ग्राम स्याणा नाड़ा प्रीतम राणा , श्री दीवान सिंह चौहान, श्री दर्शन डोभाल, श्री जयेंद्र पंवार, श्री बहादुर सिंह राणा, श्री जयपाल पंवार, श्री त्रेपन राणा , श्री दिनेश पंवार, श्री भगतराम शर्मा, केशव दत्त शर्मा, बाबूराम शर्मा, गीताराम डोभाल, शुरवीर चौहान, सूरत सिंह चौहान, सरदार सिंह चौहान, जगतराम डोभाल, माधुराम थपलियाल, मुकेश पंवार, अर्जुन सिंह राणा, कृपाल राणा, कृपाल चौहान, अजब सिंह, विरेन्द्र वर्मा, मनोज गौड़ आदि सैकड़ों लोग उपस्थित थे।

One thought on “बॉबी पँवार लड़ेंगे लोकसभा चुनाव, गृह क्षेत्र लाखामंडल से भरी हुंकार”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!