Sunday, June 15, 2025
Google search engine
HomeIndiaप्रधानमंत्री मोदी ने दिया इस्तीफा, राष्ट्रपति ने किया स्वीकार

प्रधानमंत्री मोदी ने दिया इस्तीफा, राष्ट्रपति ने किया स्वीकार

नई दिल्ली : लोकसभा चुनाव 2024 के नतीजे आने के बाद आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलकर इस्तीफा सौंप दिया है। इसके बाद राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रधानमंत्री का इस्तीफा मंजूर कर उनसे कार्यवाहक प्रधानमंत्री बने रहने का भी अनुरोध किया है। लोकसभा चुनाव के नतीजे में एनडीए सरकार बनाते हुए नजर आ रही है जिसके बाद नई सरकार बनने की कवायद शुरू हो चुकी है। 2024 के परिणाम में एनडीए गठबंधन ने 293 सीटें जीतीं है जिसमें भारतीय जनता पार्टी ने 240 अकेले जीती है। वही इंडिया गठबंधन की बात करें तो इंडिया गठबंधन ने 233 सीटें जीती है जिसमें से कांग्रेस ने 99 सीटों पर जीत हासिल की है जबकि समाजवादी पार्टी 37 सीटों के साथ तीसरे नंबर पर रही।

प्रधानमंत्री मोदी ने क्यों दिया इस्तीफा

भारत में 2024 में 18वीं लोकसभा के लिए आम चुनाव का हुए जिसके परिणाम 4 जून 2024 को आए जिसमें एनडीए फिर से सरकार बनाती हुई नजर आ रही है। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मिलकर उनको अपना इस्तीफा सौंप दिया है। आपको बता दें किसी चुनाव के बाद वर्तमान लोकसभा को भंग किया जाता है जिसके लिए वर्तमान प्रधानमंत्री को इस्तीफा देना पड़ता है उसके बाद नहीं सरकार का गठन होता है। यही कारण है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस्तीफा दिया है सूत्रों की माने तो 8 जून को नरेंद्र मोदी भारत के प्रधानमंत्री के रूप में तीसरी बार शपथ ले सकते हैं

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

https://www.youtube.com/0vQxV_ynKyc

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!