Monday, February 2, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडदून पुलिस ने बुजुर्ग महिला से हुई चेन स्नैचिंग की घटना का...

दून पुलिस ने बुजुर्ग महिला से हुई चेन स्नैचिंग की घटना का किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

देहरादून, 7 जून, 2024: दून पुलिस ने एक बुजुर्ग महिला से हुई चेन स्नैचिंग की घटना का खुलासा करते हुए आरोपी को गांधी पार्क से गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी संजय राय कर्ज के चलते वारदात को अंजाम देने के लिए रोजाना काम का बहाना बनाकर गांधी पार्क आया करता था.

दून पुलिस ने बुजुर्ग महिला से हुई चेन स्नैचिंग की घटना का किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार

25 मई 2024 को पीड़िता कुसुम लता देवी ने थाना रायपुर में शिकायत दर्ज कराई थी कि लैंस्डाउन चौक से बुद्धा चौक पैदल जाते समय किसी अज्ञात व्यक्ति ने उनके गले से चेन छीन ली. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देहरादून के निर्देश पर मामले की जांच के लिए एक टीम का गठन किया गया.

टीम द्वारा घटनास्थल का निरीक्षण किया गया लेकिन वहां कोई सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे थे. इसके बाद महिला जिस सिटी बस में सवार हुई थी, उसके परिचालक से जानकारी लेकर बुद्धा चौक और लैंस्डाउन चौक के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई. फुटेज में एक व्यक्ति महिला का पीछा करता हुआ बुद्धा चौक तक आते हुए दिखाई दिया और फिर उसी बस में महिला के साथ सवार हुआ. संदेह होने पर सीसीटीवी फुटेज पीड़िता को दिखाई गई जिन्होंने उस व्यक्ति की पहचान घटना में शामिल व्यक्ति के रूप में की.

पुलिस टीम द्वारा अन्य सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की गई जिससे पता चला कि उक्त व्यक्ति स्कूटी से रोजाना गांधी पार्क आता है. इसके बाद गांधी पार्क पर एक पुलिस टीम तैनात कर दी गई. 6 जून 2024 को जब वह व्यक्ति फिर से स्कूटी से गांधी पार्क पहुंचा तो पुलिस टीम ने उसे गिरफ्तार कर लिया. आरोपी संजय राय है.

पूछताछ में संजय राय ने बताया कि उसने लूटी हुई चेन को कोटद्वार में मुथूट फाइनेंस में जमा कर 47,000 रुपये का लोन लिया था. पुलिस टीम आज (7 जून 2024) उसे मुथूट फाइनेंस ले गई जहां से लूटी हुई चेन बरामद कर ली गई. इसके बाद आरोपी को माननीय न्यायालय में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया.

पूछताछ में मिली जानकारी:

संजय राय ने बताया कि वह शेयर मार्केट का काम करता है और दो महीने पहले चंडीगढ़ से देहरादून आया था. वह अपनी पत्नी और बच्चों के साथ अजबपुर कला में किराए के मकान में रहता है. उस पर मुथूट फाइनेंस लिमिटेड कंपनी का दो-तीन लाख रुपये का कर्ज था जिसकी वजह से उसकी आर्थिक स्थिति खराब चल रही थी. रोजाना वह अपनी पत्नी को काम पर जाने का बहाना बनाकर गांधी पार्क आ जाता था. कर्ज के बोझ से परेशान होकर उसने महिला से चेन छीन ली और उसे मुथूट फाइनेंस में जमा कर कर्ज चुकाया.

आरोपी का विवरण

  • नाम/पता: संजय राय पुत्र श्री चंद्रपाल सिंह राय, निवासी घमंडपुर, डाकघर निंबूचौड, कोटद्वार, पौड़ी गढ़वाल. वर्तमान पता: बैंक कॉलोनी, अजबपुर कला, थाना नेहरू कॉलोनी, देहरादून. उम्र: 33 साल

बरामदगी का विवरण

  • आभूषण (01 चेन)

पुलिस टीम

  1. उप निरीक्षक कुंदन राम, थानाध्यक्ष रायपुर
  2. वरिष्ठ उप निरीक्षक गुमान सिंह नेगी
  3. उप निरीक्षक कमलेश प्रसाद गौड़
  4. उप निरीक्षक संजय रावत
  5. हेड कांस्टेबल दी

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

https://www.youtube.com/0vQxV_ynKyc

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!