Sunday, February 1, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडरुद्रप्रयागरुद्रप्रयाग में हादसा: टेम्पो ट्रैवलर खाई में गिरा, कई घायल

रुद्रप्रयाग में हादसा: टेम्पो ट्रैवलर खाई में गिरा, कई घायल

रुद्रप्रयाग, 15 जून 2024: आज जनपद रुद्रप्रयाग में रैंतोली के पास एक दर्दनाक हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि एक टेम्पो ट्रैवलर हाईवे से खाई में गिर गया, जिसमें कई लोग घायल हुए हैं।

रुद्रप्रयाग में हादसा: टेम्पो ट्रैवलर खाई में गिरा, कई घायल

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, टेम्पो ट्रैवलर में कुल 26 लोग सवार थे। हादसे की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने तुरंत ज़िलाधिकारी को इस घटना की जाँच के आदेश दिए।

दुर्घटना के तुरंत बाद जिला प्रशासन, पुलिस, एसडीआरएफ, फायर सर्विस, जिला आपदा प्रबंधन, जल पुलिस और स्थानीय लोगों ने मिलकर रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया। राहत और बचाव कार्य तेज़ी से चलाया जा रहा है।

रेस्क्यू टीम ने अब तक कई घायलों को खाई से निकालकर नजदीकी अस्पतालों में भर्ती करा दिया है। घायलों की संख्या की पुष्टि अभी नहीं हो पाई है।

प्रशासन द्वारा स्थिति पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

अधिक जानकारी के लिए बने रहें हमारे साथ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

https://www.youtube.com/0vQxV_ynKyc

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!