
देहरादून: उत्तराखंड के लिए एक दुखद समाचार है। बीते डेढ़ महीने में उत्तराखंड के 10 से ज्यादा जवानों ने माँ भारती की रक्षा करते हुवे अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान दिया है असम के मणिपुर में एक सैन्य अभियान के दौरान उत्तराखंड का एक वीर जवान शहीद हो गया। शहीद जवान का पार्थिव शरीर आज उनके पैतृक गांव पहुंचाया जाएगा, जहां उन्हें पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी जाएगी।
शहीद जवान का नाम हजारी चौहान है और वह उत्तराखंड के टिहरी जिले के निवासी थे। उन्होंने देश की सेवा करते हुए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। उनके बलिदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।
मुख्यमंत्री ने जताया शोक:
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी न ने शहीद जवान के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि शहीद जवान का बलिदान देश के लिए एक प्रेरणा है। सरकार शहीद परिवार को हर संभव मदद प्रदान करेगी।
जनता में शोक की लहर:
शहीद जवान के निधन से पूरे राज्य में शोक की लहर दौड़ गई है। लोग शहीद को श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं और उनके परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त कर रहे हैं।