Saturday, June 14, 2025
Google search engine
Homeउत्तराखंडरेखा आर्या ने चोपता में जनता दरबार लगाकर सुनी जनता की समस्याएं

रेखा आर्या ने चोपता में जनता दरबार लगाकर सुनी जनता की समस्याएं

रुद्रप्रयाग: प्रदेश की कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने गुरुवार को चोपता के श्री तुंगेश्वर राजकीय इंटरमीडिएट कॉलेज में आयोजित जनता दरबार में क्षेत्रवासियों की समस्याओं को सुना और अधिकांश का मौके पर ही निस्तारण किया।

जनता दरबार में लोक निर्माण, समाज कल्याण, महिला कल्याण और वन विभाग से संबंधित कई समस्याएं और मांगें रखी गईं। मंत्री ने मौके पर उपस्थित अधिकारियों को इनका शीघ्र निस्तारण करने के निर्देश दिए।

मुख्यमंत्री की योजनाओं का लाभ पहुंच रहा जनता तक:

मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में चल रही विकास योजनाओं का लाभ पर्वतीय क्षेत्रों के निवासी ले रहे हैं। उन्होंने कहा, “हमारी सरकार का संकल्प है कि प्रदेश का कोई भी पात्र व्यक्ति विकास योजनाओं से वंचित न रहे।”

महिला स्वयं सहायता समूहों को बढ़ावा:

जनता दरबार में कई महिला स्वयं सहायता समूहों के स्टाल भी लगे थे। मंत्री ने इनका निरीक्षण किया और महिलाओं का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड की महिलाएं जीवट और इच्छाशक्ति की धनी हैं और प्रदेश के विकास में इनकी अग्रणी भूमिका है।

केदारनाथ उपचुनाव में भाजपा की जीत का दावा:

केदारनाथ उपचुनाव के संदर्भ में मंत्री ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी निश्चित रूप से इस चुनाव में जीत हासिल करेगी। उन्होंने कहा, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड का हर कोना विकास की एक अभूतपूर्व यात्रा से जुड़ रहा है।”

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

https://www.youtube.com/0vQxV_ynKyc

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!