चमोली में दिलबर खान ने नाबालिग छात्रा से किया दुष्कर्म, इंस्टाग्राम पर वीडियो किया वायरल

थराली (चमोली)- 10 अक्टूबर चमोली जनपद के थराली में नाबाालिग को साथ यौन उत्पीड़न तथा अश्लील वीडियो वायरल का मामला तूल पकड़ता जा रहा है, बृहस्पतिवार को थराली से लेकर पिंडर घाटी के लोगों में उबाल रहा, थराली बाजार पूरे दिन बंद रहा और वाहनों के चक्के जाम रहे ।
गौरतलब है की युवक दिलबर खान द्वारा नाबालिग युवती के साथ दुष्कर्म करने और आपत्तिजनक फोटो वायरल करने के चलते बृहस्पतिवार को स्थानीय व्यापारियों,जनप्रतिनिधियों, स्थानीय लोगों तथा विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष प्रताप लूथरा के नेतृत्व में नगर क्षेत्र में जुलूस प्रदर्शन कर पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर उपजिलाधिकारी थराली के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेज कर कहा इस घटना के आरोपी दिलबर खान पुत्र सलीम खान उम्र 25 वर्ष निवासी थराली को फांसी की सजा हो , थराली में स्थाई मूलनिवासी मुसलमान को छोड़कर सभी को एक सप्ताह के अंदर नगर खाली करने,वार्ड नंबर तीन में संचालित आंगनबाड़ी केंद्र को प्राथमिक विद्यालय में स्थानांतरित करने तथा अतिक्रमण हटाने की मांग की हैं।
स्थानीय लोगों का कहना हैं कि थराली में नाई का काम करने वाले मुस्लिम समुदाय के युवक ने नाबालिग हिन्दू लड़की से इंस्टाग्राम पर दोस्ती कर नशीला पदार्थ खिलाकर दुष्कर्म के बाद वीडियो को वायरल कर दिया था, जहां थाना थराली पुलिस ने आरोपी युवक को बुधवार को ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया हैं,घटना की सूचना मिलने के बाद से हिन्दू संगठनों समेत लोगों में भारी आक्रोश बना हुआ हैं, बृहस्पतिवार को स्थानीय लोगों, व्यापारियों, विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल ने थराली तिराहे से स्टेट बैंक, मुख्य बाजार में विशाल जन जागरण रैली निकाल कर जमकर नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया।

थराली में स्थिति तनावपूर्ण रहने की संभावना को देखते हुए भारी पुलिस बल तैनात किया गया था कि कहीं सांप्रदायिक माहौल खराब न हो, फिलहाल स्थिति सामान्य है और तोड़-फोड़, आगजनी जैसी किसी भी प्रकार की अनहोनी नहीं हुई हैं।