
प्रदेश में उत्तराखंड निकाय चुनाव की मतगणना जारी है। जहां एक ओर 100 निकायों में मतगणना चल रही है, वही देहरादून नगर निगम के 100 वार्ड ओर मेयर पद पर भी मतगणना जारी है। अब तक मिली जानकारी के अनुसार देहरादून नगर निगम में भाजपा के प्रत्याशी 6 हजार से अधिक वोटो से आगे चल रहे हैं। ऐसे में भाजपा में खासा उत्साह भी देखा जा रहा है। भाजपा के देहरादून नगर निगम से मेयर प्रत्याशी सौरभ थपलियाल ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए बताया कि पार्टी को जनता का समर्थन मिल रहा है। साथ ही उन्होंने कहा कि कांग्रेस हर बार ई वी एम में गड़बड़ी की बात कहती है, लेकिन इस बार वैलेट पेपर से चुनाव हुए हैं, इसलिए उनका यह आरोप भी नहीं चलने वाला।