Saturday, June 14, 2025
Google search engine
Homeउत्तराखंडताज़ा खबररुड़की गोली कांड : चैंपियन कुंवर प्रणव सहित परिवार के तीन सदस्यों...

रुड़की गोली कांड : चैंपियन कुंवर प्रणव सहित परिवार के तीन सदस्यों का लाइसेंस हुए निरस्त

हरिद्वार। जिलाधिकारी कर्मेंद्र सिंह ने पुलिस विभाग की आख्या के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन व्यक्तियों के शस्त्र लाइसेंस निलंबित कर दिए हैं। यह कार्रवाई शस्त्र लाइसेंस अनुज्ञाओं की शर्तों का उल्लंघन और कानून एवं शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से की गई है।

निलंबन आदेश के तहत दिव्य प्रताप सिंह, सुभद्रा देवी, और कुंवर प्रणव सिंह चैम्पियन के कई शस्त्र लाइसेंस निलंबित किए गए हैं। जिलाधिकारी ने तीनों व्यक्तियों को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए निर्देश दिया है कि वे 15 दिनों के भीतर लिखित रूप में जवाब प्रस्तुत करें।

जिलाधिकारी द्वारा निलंबित किए गए शस्त्र लाइसेंस की सूची

  1. दिव्य प्रताप सिंह
    • रिवॉल्वर नं० 3107638-32 (लाइसेंस नं० 2108/13)
    • रिवॉल्वर नं० 75931-32 बोर (लाइसेंस नं० 2109/13)
    • बंदूक नं० 148042 (लाइसेंस नं० 2104/13)
  2. सुभद्रा देवी
    • बंदूक डीबीबीएल (लाइसेंस नं० 1237/99)
    • पिस्टल नं० 0041 (लाइसेंस नं० 1492/03)
    • पिस्टल नं० 623745ए (लाइसेंस नं० 1669/07)
  3. कुंवर प्रणव सिंह चैम्पियन
    • रायफल नं० 2576544 डीबीएल (लाइसेंस नं० 1038/93)
    • पिस्टल नं०-ए-1707 (लाइसेंस नं० 1039/1993)
    • रिवॉल्वर-ए-1905-32 बोर (लाइसेंस नं० 2256/14)

जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि यदि निर्धारित समयावधि के भीतर नोटिस का उत्तर प्राप्त नहीं होता है तो जिला मजिस्ट्रेट द्वारा एकपक्षीय आदेश पारित किया जाएगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

https://www.youtube.com/0vQxV_ynKyc

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!