Sunday, June 15, 2025
Google search engine
Homeउत्तराखंडताज़ा खबरमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के 3 वर्षों के कार्यकाल पर रायपुर में...

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के 3 वर्षों के कार्यकाल पर रायपुर में आयोजित फिट इंडिया रैली

मुख्यमंत्री ने बच्चों के साथ पुश-अप कर स्वस्थ जीवन का दिया संदेश

देहरादून: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने तीन वर्षों के कार्यकाल की उपलब्धियों का जश्न रायपुर महाराणा प्रताप स्टेडियम में मनाया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने फिट इंडिया रैली का फ्लैग ऑफ किया। यह कार्यक्रम खासतौर पर सेवा, सुशासन और विकास के तीन वर्षों की यात्रा को समर्पित था।

मुख्यमंत्री धामी ने इस दौरान बच्चों के साथ पुश-अप करते हुए स्वस्थ रहने का संदेश दिया। उन्होंने कहा, “स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मस्तिष्क और जीवन की सफलता निहित है। फिट इंडिया रैली जैसे कार्यक्रमों से हमें स्वस्थ जीवन शैली को बढ़ावा देने की आवश्यकता है।”

मुख्यमंत्री के तीन वर्षों के कार्यकाल में प्रदेश में कई विकास कार्यों और योजनाओं की शुरुआत की गई, जिससे राज्य के लोगों को बेहतर सेवा और सुविधाएं मिल सकी हैं। इस कार्यक्रम के माध्यम से धामी सरकार ने न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बढ़ावा दिया, बल्कि विकास और प्रशासनिक सुधारों की दिशा में भी सकारात्मक कदम उठाए हैं।

फिट इंडिया रैली का आयोजन इस उद्देश्य के साथ किया गया कि लोग अपनी जीवनशैली में सकारात्मक बदलाव लाएं और शारीरिक फिटनेस को प्राथमिकता दें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

https://www.youtube.com/0vQxV_ynKyc

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!