Thursday, April 24, 2025
Google search engine
Homeउत्तराखंडताज़ा खबरमुख्यमंत्री के विजन को साकार करते हुए कुठालगेट में दिखेगा विकास और...

मुख्यमंत्री के विजन को साकार करते हुए कुठालगेट में दिखेगा विकास और संस्कृति का संगम: जिला प्रशासन

देहरादून, दिनांक 22 अप्रैल 2025 (सू.वि.): मुख्यमंत्री के “संस्कृति परम्परा” संवर्धन के साथ विकास के संकल्प को साकार करने की दिशा में जिला प्रशासन देहरादून तेजी से आगे बढ़ रहा है। जिलाधिकारी सविन बंसल के कुशल निर्देशन में शहर के चौक-चौराहों और ड्रेनेज सिस्टम सहित विभिन्न क्षेत्रों में विकास कार्य प्रगति पर हैं। विशेष रूप से, कुठालगेट के विस्तारीकरण और सौंदर्यीकरण का कार्य युद्धस्तर पर जारी है, जिसकी स्वयं जिलाधिकारी गहन निगरानी कर रहे हैं।

कुठालगेट परियोजना को लेकर जिलाधिकारी सविन बंसल एक बड़ा मकसद लेकर चल रहे हैं। इस परियोजना के तहत न केवल दुर्घटनाओं को कम किया जाएगा, बल्कि एक नई स्लिप रोड का निर्माण और पर्वतीय संस्कृति का प्रदर्शन भी संभव हो सकेगा। गहन विश्लेषण के बाद, प्रशासन ने कुठालगेट पर एक नई मोटोरेबल स्लिप रोड निकालने में सफलता प्राप्त की है। इसके साथ ही, कुठालगेट को पारंपरिक शैली में विकसित कर भव्य रूप दिया जा रहा है।

जिलाधिकारी सविन बंसल मुख्यमंत्री के “संस्कृति परम्परा” संवर्धन के दृष्टिकोण को मूर्त रूप देने के लिए दृढ़ संकल्पित हैं। कुठालगेट के सौंदर्यीकरण और साइड रोड का कार्य मानसून से पहले पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इस पहल से आमजन और पर्यटकों को सुगम यातायात, स्थानीय लोक परंपरा, संस्कृति और पहाड़ी शैली के दर्शन हो सकेंगे। इसके परिणामस्वरूप, क्षेत्र में जाम से मुक्ति मिलेगी, दुर्घटनाओं में कमी आएगी और लाखों पर्यटक यहां की धरोहरों और पर्वतीय संस्कृति की अमिट छाप लेकर जाएंगे।

जिलाधिकारी स्वयं निर्माण स्थलों का निरीक्षण कर रहे हैं और कार्यों की प्रगति पर बारीकी से नजर रख रहे हैं। उन्होंने निर्माण कार्यों को पूरा करने के लिए समय सीमा निर्धारित कर दी है और संबंधित अधिकारियों को हर हाल में तय समय के भीतर कार्य पूर्ण करने के सख्त निर्देश दिए हैं। अपनी कार्यशैली के अनुरूप, जिलाधिकारी सविन बंसल ने एक साथ कई करोड़ रुपये की जन संरचना परियोजनाओं पर काम शुरू करवाया है, जिसमें शहर के चौकों का निर्माण, पहाड़ी शैली में सौंदर्यीकरण और साइड रोड का निर्माण शामिल है।

यह पहली बार है कि यातायात सुगमता, जन सुरक्षा और पारंपरिक लोक संस्कृति का प्रदर्शन एक साथ देखने को मिलेगा। कुठालगेट और अन्य चौराहे एक साथ उच्च स्तरीय आधुनिकीकरण की ओर बढ़ रहे हैं, जिनका कार्य मानसून से पहले पूरा हो जाएगा। जिलाधिकारी ने पदभार ग्रहण करने के दूसरे महीने में ही इन परियोजनाओं के डिजाइन, सर्वे और कॉन्सेप्ट तैयार कर लिए थे और वे निरंतर धनराशि जुटाने में लगे हुए थे। शहर के चौराहों पर नवीन अवधारणा पेश करते हुए दो अतिरिक्त मोटोरेबल स्लिप रोड निकाली गई हैं, जिससे यातायात को सुगम बनाने में मदद मिलेगी। जिलाधिकारी ने ठेकेदारों और अधिकारियों को कार्यस्थल पर मैनपावर, सामग्री और मशीनरी को दोगुना करने के सख्त निर्देश दिए हैं ताकि मानसून से पहले हर हाल में कार्य पूरा हो सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

https://www.youtube.com/0vQxV_ynKyc

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!