Thursday, April 24, 2025
Google search engine
Homeउत्तराखंडताज़ा खबरविवेकानंद विद्यार्थी शाखा का वार्षिकोत्सव सफलतापूर्वक संपन्न

विवेकानंद विद्यार्थी शाखा का वार्षिकोत्सव सफलतापूर्वक संपन्न

धर्मपुर, देहरादून: स्थानीय एस.जी.एस.वी.एम. इंटर कॉलेज के प्रांगण में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की विद्यार्थी शाखा द्वारा वार्षिक उत्सव का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर शाखा के स्वयंसेवकों ने शारीरिक और बौद्धिक कौशल का शानदार प्रदर्शन किया, जिसने उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

कार्यक्रम का आरंभ स्वयंसेवकों द्वारा प्रस्तुत किए गए दण्ड और नियुद्ध जैसे अनुशासित शारीरिक प्रदर्शनों से हुआ, जिसमें अद्भुत समन्वय और तालमेल देखने को मिला। इसके बाद, घोष की मधुर ध्वनि, योगासनों की मनमोहक प्रस्तुति, देशभक्ति से ओतप्रोत गीतों और सामूहिक क्षमता के प्रदर्शन ने दर्शकों को देशभक्ति के रंग में रंग दिया।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता, प्रान्त शारीरिक शिक्षण प्रमुख श्रीमान सुनील जी ने अपने उद्बोधन में विद्यार्थियों को राष्ट्रभक्ति, अनुशासन और सेवा भाव के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने युवाओं को देश और समाज के प्रति अपने कर्तव्यों को निष्ठा से निभाने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे वाडिया इंस्टीट्यूट ऑफ हिमालयन जियोलॉजी के वैज्ञानिक डॉ. अनिल जी ने विद्यार्थियों को विज्ञान और समाजसेवा के बीच समन्वय स्थापित करने की प्रेरणा दी। उन्होंने कहा कि वैज्ञानिक ज्ञान का उपयोग समाज के कल्याण के लिए किया जाना चाहिए।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में अभिभावक, स्थानीय नागरिक और गणमान्य अतिथि उपस्थित थे, जिन्होंने विद्यार्थियों के उत्साहवर्धन किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन से विद्यार्थियों में आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और राष्ट्रीय चेतना का संचार हुआ।

कार्यक्रम का कुशल संचालन शाखा कार्यवाह द्वारा किया गया। अंत में सभी उपस्थित लोगों को प्रसाद वितरित किया गया।

कार्यक्रम में महानगर सह कार्यवाह शंकर जी, महानगर प्रचारक डॉ नरेंद्र जी, महानगर शारीरिक प्रमुख विष्णु जी, महानगर विद्यार्थी प्रचारक देवराज जी, महानगर विद्यार्थी प्रमुख खिलाप जी और महानगर सह विद्यार्थी प्रमुख राहुल सहित कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

https://www.youtube.com/0vQxV_ynKyc

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!