
नैनीताल: विवादित जमीनों पर कब्जा कर अपना हक जताने वाले बिल्डर राजेंद्र अग्रवाल की मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही हैं। सूत्रों की मानें तो राजेंद्र अग्रवाल जानबूझकर एक पुराने मामले को लटकाए हुए हैं, ताकि उन्हें करोड़ों रुपये की देनदारी से बचा जा सके।
जानकारी के अनुसार, राजेंद्र अग्रवाल पर दूसरों की जमीन पर जबरदस्ती कब्जा करने और कानूनी दांव-पेंच लगाकर मामले को उलझाने का आरोप है। पीड़ित पक्ष का कहना है कि राजेंद्र अग्रवाल विवाद को सुलझाना ही नहीं चाहते, क्योंकि ऐसा होने पर उन्हें या तो मोटी रकम चुकानी पड़ेगी या फिर जमीन वापस करनी होगी। जबकि मौके पर उतनी जमीन उपलब्ध ही नहीं है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, राजेंद्र अग्रवाल ने इस मामले में कई लोगों से पैसा भी लिया हुआ है, जिसे अब वह लौटाने में आनाकानी कर रहे हैं। बताया जा रहा है कि इसी वजह से वह तरह-तरह के बहाने बनाकर मामले को कोर्ट तक खींचते जा रहे हैं।
पीड़ित पक्ष अब न्याय की गुहार लगा रहा है और राजेंद्र अग्रवाल के इस “पहाड़ियों से खेल” का अंत चाहता है। देखना यह होगा कि कानून इस मामले में क्या रुख अख्तियार करता है और कब पीड़ितों को इंसाफ मिल पाता है।

