Monday, February 2, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडताज़ा खबरदम तोड़ चुकी है उत्तराखंड में कानून व्यवस्था: यशपाल आर्य

दम तोड़ चुकी है उत्तराखंड में कानून व्यवस्था: यशपाल आर्य

देहरादून: उत्तराखंड में बढ़ते अपराधों को लेकर नेता प्रतिपक्ष श्री यशपाल आर्य ने राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है और अपराधी पूरी तरह बेखौफ होकर घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि ऐसा प्रतीत होता है जैसे राज्य में कानून का नहीं, बल्कि अपराधियों का राज चल रहा है।

यशपाल आर्य ने अंकिता भंडारी हत्याकांड को उदाहरण के रूप में पेश करते हुए कहा कि यदि इस मामले में कठोर कार्रवाई होती, तो अपराधियों के मन में डर बैठता। उन्होंने कहा कि एक समय उत्तराखंड को शांति, संस्कृति और सरल जीवनशैली के लिए जाना जाता था, लेकिन आज वहां महिलाएं भी सुरक्षित नहीं हैं।

नेता प्रतिपक्ष ने हाल ही में राज्य में घटी कई वीभत्स घटनाओं का उल्लेख किया जैसे – नैनीताल में दुष्कर्म, लालकुआं और किच्छा में मासूम बच्चियों के साथ हुए जघन्य अपराध, देहरादून में दृष्टिबाधिता संस्थान में छात्राओं से छेड़छाड़, श्रीनगर, द्वाराहाट, चंपावत, मंगलौर, थराली, बागेश्वर व अन्य स्थानों पर महिलाओं से दुष्कर्म और हत्या जैसी घटनाएं।

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” जैसे नारों के बावजूद पिछले आठ वर्षों में महिलाओं के खिलाफ अपराध रोकने में पूरी तरह विफल रही है। उन्होंने कहा कि डकैती, लूट, हत्या, चोरी और महिला उत्पीड़न जैसी घटनाओं में अभूतपूर्व वृद्धि हुई है।

आर्य ने कहा कि प्रदेश में भय का माहौल है और आम लोग, विशेषकर महिलाएं, खुद को असुरक्षित महसूस कर रही हैं। उन्होंने चेताया कि अपराधियों का मनोबल इतना बढ़ गया है कि वे अब कानून का खुलेआम मखौल उड़ा रहे हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

https://www.youtube.com/0vQxV_ynKyc

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!