Monday, December 15, 2025
Google search engine
Homeउत्तराखंडताज़ा खबरविधानसभा अध्यक्ष से की शिष्टाचार भेंट गढ़वाल सभा समिति ने

विधानसभा अध्यक्ष से की शिष्टाचार भेंट गढ़वाल सभा समिति ने

देहरादून, 3 मई 2025।
गढ़वाल सभा देहरादून समिति के पदाधिकारियों ने शनिवार को उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष श्रीमती ऋतु खंडूड़ी भूषण से उनके शासकीय आवास, आर-1 यमुना कॉलोनी, देहरादून में शिष्टाचार भेंट की।

इस मुलाकात के दौरान समिति ने अध्यक्ष से मार्गदर्शन प्राप्त किया और गढ़वाल मंडल के सामाजिक, सांस्कृतिक एवं समग्र विकास में समिति की सक्रिय भूमिका पर चर्चा की। बातचीत के केंद्र में क्षेत्रीय कला, लोक परंपराओं का संरक्षण, युवाओं की भागीदारी और सांस्कृतिक विरासत के संवर्धन जैसे महत्वपूर्ण विषय रहे।

विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण ने समिति की गतिविधियों की सराहना की और भविष्य में प्रदेश हित में सहयोग और भागीदारी की उम्मीद जताई। उन्होंने कहा कि गढ़वाल सभा जैसी संस्थाएं प्रदेश की सांस्कृतिक पहचान को सहेजने में अहम भूमिका निभा रही हैं।

इस अवसर पर समिति की ओर से अध्यक्ष श्री रोशन धस्माना, महासचिव श्री गजेंद्र भंडारी, प्रवक्ता श्री अजय जोशी, लोकगायिका श्रीमती संगीता ढोंडियाल, कोषाध्यक्ष श्री वीरेंद्र असवाल और प्रबंध सचिव श्री बीरेंद्र असवाल उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

https://www.youtube.com/0vQxV_ynKyc

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!