Monday, June 23, 2025
Google search engine
Homeउत्तराखंडताज़ा खबरचमोली में बड़ा हादसा: पातालगंगा के पास भूस्खलन, हरियाणा की महिला तीर्थयात्री...

चमोली में बड़ा हादसा: पातालगंगा के पास भूस्खलन, हरियाणा की महिला तीर्थयात्री की मौत, पिता-पुत्री घायल

चमोली, उत्तराखंड | सोमवार, 23 जून 2025— चमोली जिले में सोमवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया, जब पातालगंगा के पास पहाड़ी से अचानक पत्थर गिरने से एक कार मलबे की चपेट में आ गई। इस कार में हरियाणा के फतेहपुर निवासी अंकित अपनी पत्नी और 10 साल की बेटी के साथ सवार थे। परिवार चारधाम यात्रा से लौट रहा था।

इस हादसे में अंकित की पत्नी शिल्पा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनकी बेटी ख्वाहिश गंभीर रूप से घायल हो गई। अंकित को भी गंभीर चोटें आई हैं। दोनों घायलों का स्थानीय अस्पताल में इलाज चल रहा है।

जोशीमठ के उप जिलाधिकारी चंद्रशेखर वशिष्ठ ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ और पुलिस प्रशासन की टीम तुरंत मौके पर रवाना हुई और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। उन्होंने बताया कि मलबे से दो लोगों को सुरक्षित निकाला गया, लेकिन महिला तीर्थयात्री को बचाया नहीं जा सका।

बारिश के चलते पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं, जिससे यात्रियों और स्थानीय लोगों की सुरक्षा पर सवाल उठ रहे हैं। प्रशासन ने यात्रियों से सावधानी बरतने और मौसम की जानकारी लेकर ही यात्रा करने की अपील की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

https://www.youtube.com/0vQxV_ynKyc

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!