
पिथौरागढ़, उत्तराखंड – पिथौरागढ़ में भारी बारिश और भूस्खलन के कारण राष्ट्रीय जलविद्युत निगम (NHPC) की एक टनल का मुहाना बंद हो गया है, जिससे 11 लोग अंदर फंस गए हैं। इस घटना में कुल 19 लोग फंसे थे, जिनमें से 8 को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है। बचाव कार्य तेजी से जारी है।जिलाधिकारी विनोद गिरी गोस्वामी ने स्थिति को सामान्य बताया है और कहा है कि बाकी फंसे हुए लोगों को भी जल्द ही बाहर निकाल लिया जाएगा।यह घटना शुक्रवार को हुई भारी बारिश के बाद हुई। भूस्खलन के कारण टनल के ऊपरी हिस्से को नुकसान पहुंचा है। आशंका जताई जा रही है कि वेस्ट मटेरियल को फेंकने वाली टनल में मलबा भर गया है। हालांकि, प्रशासन ने अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। NHPC ने इसे आंशिक क्षति बताया है और कहा है कि इसकी जल्द ही मरम्मत की जाएगी।

