देहरादून: हिमालय दिवस के अवसर पर आज UPES (University of Petroleum and Energy Studies) ने ‘‘हिमालय कॉलिंग 2025’’ का शुभारंभ किया। यह तीन दिवसीय वैश्विक सम्मेलन हिमालय इंस्टिट्यूट फॉर लर्निंग एंड लीडरशिप द्वारा UPES के देहरादून कैंपस में आयोजित किया जा रहा है।
इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि राज्यपाल रिटायर्ड लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह उपस्थित रहे। उन्होंने हिमालय दिवस की सभी को शुभकामनाएं दी और कहा कि इस तीन दिवसीय सम्मेलन के जरिए हिमालय से जुड़ी वर्तमान चुनौतियों पर गहन मंथन और शोध किया जाएगा।
UPES के कुलपति डॉ. राम शर्मा ने बताया कि करीब तीन साल पहले UPES ने हिमालयन सेंटर की शुरुआत की थी। उन्होंने कहा कि इस सम्मेलन का उद्देश्य हिमालय से जुड़े रिसर्च इंस्टीट्यूट्स को एक मंच पर लाना है, ताकि हिमालय के संरक्षण, पर्यावरणीय संतुलन और संबंधित शोधों पर विस्तृत चर्चा की जा सके।
सम्मेलन में हिमालय से जुड़े विभिन्न वैज्ञानिक, शोधकर्ता और नीति निर्माता भाग ले रहे हैं, जो क्षेत्रीय और वैश्विक स्तर पर हिमालय की चुनौतियों और संरक्षण उपायों पर विचार विमर्श करेंगे।

