Monday, February 2, 2026
Google search engine
Homeउत्तराखंडताज़ा खबरप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर देहरादून में नगर निगम सेवा...

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर देहरादून में नगर निगम सेवा पखवाड़ा का शुभारंभ

देहरादून: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के अवसर पर राजधानी देहरादून में नगर निगम सेवा पखवाड़ा मनाया जा रहा है, जो 2 अक्टूबर तक चलेगा। इस अवसर पर नगर निगम कार्यालय में आज प्रदर्शनी का शुभारंभ किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी स्वयं मौजूद रहे।

प्रदर्शनी में केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता के सामने पेश किया गया। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि प्रदेश में आपदा का दौर चल रहा है, इसलिए सेवा पखवाड़े को अब आपदा सेवा पखवाड़ा के रूप में मनाया जा रहा है। उनका कहना था कि प्रदर्शनियों का उद्देश्य यही है कि केंद्रीय योजनाओं का लाभ आम आदमी तक पहुंचे।

नगर निगम मेयर सौरभ थपलियाल ने बताया कि केंद्र सरकार की योजनाओं को महिलाओं, युवाओं और डिजिटलाइजेशन से जुड़े उद्देश्यों के तहत आम लोगों तक पहुँचाना जरूरी है, ताकि वे इन योजनाओं का वास्तविक लाभ उठा सकें। इसी उद्देश्य के तहत नगर निगम ने आज इस प्रदर्शनी का आयोजन किया।

नगर निगम सेवा पखवाड़ा न केवल सरकार की योजनाओं की जानकारी देने का मंच है, बल्कि यह आपदा सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति जागरूकता फैलाने का भी महत्वपूर्ण माध्यम साबित हो रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

https://www.youtube.com/0vQxV_ynKyc

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!