Friday, December 19, 2025
Google search engine
Homeउत्तराखंडताज़ा खबरदेहरादून में प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

देहरादून में प्रदेश सरकार के खिलाफ प्रदर्शन

देहरादून- पेपर लीक मामले को लेकर प्रदेश की राजनीति में गरमी बढ़ गई है। शुक्रवार को कांग्रेस ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।

गांधी पार्क में आयोजित धरने में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करण माहरा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता जुटे। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने प्रदेश सरकार पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि पेपर लीक प्रकरण ने युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है।

धरना प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने मांग की कि सरकार इस मामले की निष्पक्ष जांच कराए और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे। उन्होंने कहा कि यदि सरकार युवाओं को न्याय नहीं दिलाती तो कांग्रेस सड़क से सदन तक आंदोलन करेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

https://www.youtube.com/0vQxV_ynKyc

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!