Tuesday, December 16, 2025
Google search engine
Homeउत्तराखंडउत्तराखंड विधानसभा विशेष सत्र में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दी रजत जयंती...

उत्तराखंड विधानसभा विशेष सत्र में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दी रजत जयंती की शुभकामनाएं

देहरादून। उत्तराखंड विधानसभा के विशेष सत्र में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने विधानसभा भवन देहरादून से प्रदेशवासियों को रजत जयंती की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने राज्य के विकास और महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना की और आगे की दिशा में मार्गदर्शन भी दिया।

राष्ट्रपति ने अपने संबोधन में कहा कि उत्तराखंड ने 25 वर्षों की यात्रा में अनेक क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति की है। उन्होंने विशेष रूप से महिलाओं की भागीदारी और सशक्तिकरण के क्षेत्र में राज्य की उपलब्धियों को सराहा।

इस अवसर पर पूर्व कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि “राष्ट्रपति का यहां आना हमारे लिए सौभाग्य की बात है। उन्होंने प्रदेश की सराहना की और महिलाओं के उत्थान पर विशेष बल दिया।”

वहीं विधायक भरत चौधरी ने भी राष्ट्रपति के आगमन को राज्य के लिए गौरव और सौभाग्य का क्षण बताया। उन्होंने कहा कि “राष्ट्रपति द्वारा दिए गए मार्गदर्शन का अनुसरण करते हुए राज्य विकास की नई ऊंचाइयों को छुएगा।”

इस विशेष सत्र में राज्यपाल, मुख्यमंत्री, विधानसभा अध्यक्ष, मंत्रीगण और सभी विधायकों ने भाग लिया। विधानसभा भवन को इस अवसर पर विशेष रूप से सजाया गया था।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

https://www.youtube.com/0vQxV_ynKyc

Most Popular

Recent Comments

error: Content is protected !!